mahashivratri 2025
mahashivratri 2025
Mahashivratri 2026 Date: महाशिवरात्रि हिंदू त्योहारों के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है. यह हर साल फाल्गुन महीने में मनाया जाता है. शिव पुराण के अनुसार इस दिन भगवान शिव ने लिंग रूप में अपने भक्तों को दर्शन दिया था. वहीं कई लोग इस दिन को भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह के रुप में मनाते हैं.
इस दिन दुनिया भर में शिव भक्त प्रभु की उपवास करते हैं और रुद्राभिषेक करते हैं. यह पर्व हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है. हालांकि, कई लोगों को कन्फ्यूजन है कि इस साल 15 फरवरी या 16 फरवरी महाशिवरात्रि कब है. तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर इस साल महाशिवरात्रि कब है, और इसकी तिथी क्या है.
क्यों मनाई जाती है महाशिवरात्रि?
शिव पुराण के अनुसार, फाल्गुन महीने की कृष्ण चतुर्दशी के दिन भगवान ब्रह्मा और श्री हरि विष्णु के बीच श्रेष्ठता को लेकर विवाद हो रहा था. इस विवाद को खत्म करने के लिए भगवान शिव शिवलिंग के रूप में प्रकट हुए थे. इसलिए महाशिवरात्रि हर साल इस तिथि पर मनाई जाती है. वहीं पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का पावन विवाह संपन्न हुआ था. इसी कारण महा शिवरात्रि को दांपत्य सुख-सौभाग्य और पारिवारिक स्थिरता का महापर्व भी माना जाता है.
15 फरवरी या 16 फरवरी कब है महाशिवरात्रि
इस साल महाशिवरात्रि की तिथि 15 फरवरी को शाम 05:04 बजे होगा और इसका समापन 16 फरवरी को शाम 05:34 बजे होगा. ऐसे में महाशिवरात्रि का त्योहार 15 फरवरी 2026 को मनाया जाएगा और व्रत का पारण 16 फरवरी को किया जाएगा.
महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त
इस पावन रात्रि में भगवान शिव की आराधना के लिए दिनभर विशेष पूजा और समय निर्धारित हैं.
पहला प्रहर : शाम 6:15 बजे – रात 9:28 बजे
दूसरा प्रहर : रात 9:29 बजे – सुबह 12:41 बजे
तीसरा प्रहर : मध्यरात्रि 12:42 बजे – मध्यरात्रि 3:54 बजे (16 फरवरी)
चौथा प्रहर : मध्यरात्रि 3:55 बजे – सुबह 7:07 बजे (16 फरवरी)
ये भी पढ़ें: