scorecardresearch

Mandir Darshan: सुबह या शाम... मंदिर में भगवान के दर्शन करने का सबसे सही समय क्या? शास्त्रों के अनुसार जान लीजिए आप

Best Time To Visit Temple: आप भी हर दिन मंदिर में पूजा करने के लिए जाते हैं. क्या आप जानते हैं कि मंदिर में भगवान के दर्शन करने का सबसे सही समय क्या है? आइए जानते हैं कि शास्त्रों के मुताबिक मंदिर जाने का सही नियम और समय क्या है?

Best Time To Visit Temple Best Time To Visit Temple

Temple Darshan Benefits: हमारे देश में हजारों देवी-देवाताओं के मंदिर हैं. हर दिन लाखों-करोड़ों श्रद्धालु मंदिर में भगवान के दर्शन करने के लिए जाते हैं. ऐसी धार्मिक मान्यताएं हैं कि मंदिर में जाकर पूजा-पाठ करने से भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है. आप भी हर दिन मंदिर में पूजा करने के लिए जाते हैं. क्या आप जानते हैं कि मंदिर में भगवान के दर्शन करने का सबसे सही समय क्या है? आइए जानते हैं कि शास्त्रों के मुताबिक मंदिर जाने का सही नियम और समय क्या है?

सुबह मंदिर जाना सबसे शुभ
सुबह मंदिर जाना सबसे शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक ब्रह्म मुहूर्त से लेकर सूर्योदय के बाद का समय मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना और देवी-देवताओं के दर्शन के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. आपको मालूम हो कि इस समय वातावरण पूरी तरह शांत और शुद्ध रहता है. ऐसा माना जाता है कि सुबह के समय हमारा मन भी अधिक एकाग्र रहता है. इससे प्रभु की भक्ति में ध्यान लगाना आसान होता है. शास्त्रों के मुताबिक दिन की शुरुआत में भगवान के दर्शन करने से व्यक्ति के मन में सकारात्मक विचार आते हैं और पूरे दिन ऊर्जा बनी रहती है. आपको मालूम हो कि इसी के चलते कई मंदिरों में सुबह की मंगला आरती और विशेष पूजा का विशेष महत्व होता है.

शाम को मंदिर जाना भी क्या होता है शुभ 
वैसे तो सुबह-सुबह मंदिर में जाकर पूजा-पाठ करना शुभ माना जाता है लेकिन यदि किसी कारण से आप सुबह मंदिर नहीं जा सके हैं तो आप शाम के समय भी मंदिर में जाकर भगवान के दर्शन कर सकते हैं. आपको मालूम हो कि धर्मग्रंथों में सूर्यास्त के बाद होने वाली संध्या आरती का विशेष महत्व बताया गया है. शाम के समय दीपक जलाकर भगवान की पूजा करने से भक्त के जीवन में खुशियां आती हैं. शास्त्रों के मुताबिक शाम का समय भी पूजा-पाठ और भगवान के दर्शन के लिए शुभ होता है. 

सुबह और शाम में किस समय सबसे ज्यादा मिलता है पुण्य
यदि आप जानना चाह रहे हैं कि सुबह और शाम में किस समय सबसे ज्यादा पुण्य मिलता है तो धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक सुबह और शाम दोनों समय भगवान का दर्शन करना सही माना गया है. आपको मालूम हो कि भगवान के लिए समय से ज्यादा महत्वपूर्ण श्रद्धा और सच्ची भक्ति होती है. ऐसे में आप सुबह या शाम किसी भी समय मंदिर में जाकर पूजा-पाठ कर सकते हैं. 

क्या दोपहर में भी जा सकते हैं मंदिर 
आपको मालूम हो कि अधिकांश मंदिरों में हर दिन दोपहर में भगवान को भोग लगाया जाता है. भगवान इस समय विश्राम करते हैं. इसी के चलते कई मंदिर दोपहर में कुछ समय के लिए बंद रहते हैं. ऐसे में सुबह और शाम का समय मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए अच्छा होता है. आपको मालूम हो कि अलग-अलग मंदिरों के खुलने और बंद होने का समय अलग हो सकता है. कई मंदिर भगवान के विश्राम, भोग, आरती और साफ-सफाई को छोड़कर सुबह, दोपहर और शाम तीनों ही समय खुले रहते हैं.