scorecardresearch

Moon Transit 2026: मेष, मिथुन, तुला और सिंह राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, बढ़ेगा बैंक बैलेंस और दूर होगा मानसिक तनाव

16 जुलाई 2026 की रात 7:53 बजे चंद्रमा सिंह राशि में गोचर करेंगे. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस राशि परिवर्तन से मेष, मिथुन, तुला और सिंह राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है.

Chandra Gochar Moon transit 2026 Chandra Gochar Moon transit 2026

चंद्रमा को ज्योतिष में मन, मानसिक स्थिति, माता और धन का कारक माना जाता है. यही वजह है कि जब भी चंद्रमा राशि परिवर्तन करते हैं तो उसका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है. 16 जुलाई का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से पहले ही खास माना जा रहा है, क्योंकि आज कर्क संक्रांति भी है. ऐसे में आज रात होने वाला चंद्रमा का सिंह राशि में गोचर कुछ राशियों के लिए शुभ परिणाम लेकर आने वाला माना जा रहा है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस गोचर से कुछ लोगों के अटके काम पूरे हो सकते हैं, व्यापार में लाभ मिल सकता है और मानसिक तनाव भी कम हो सकता है.

आज रात कब होगा चंद्रमा का गोचर?
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 16 जुलाई 2026 को रात 7 बजकर 53 मिनट पर चंद्रमा कर्क राशि से निकलकर सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे. चंद्रमा लगभग हर सवा दो दिन में राशि बदलते हैं, इसलिए उनका गोचर सबसे तेज माना जाता है. इस बार सिंह राशि में प्रवेश का प्रभाव कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी बताया जा रहा है.

मेष राशि वालों को मिलेगा आर्थिक लाभ
मेष राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का यह गोचर पंचम भाव में होगा. इससे निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है और अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं. पढ़ाई कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के संकेत हैं, वहीं संतान पक्ष से भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है.

मिथुन राशि के अटके काम पकड़ेंगे रफ्तार
मिथुन राशि के लिए चंद्रमा का गोचर तीसरे भाव में होगा. इससे साहस और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, उनके पूरे होने की संभावना बनेगी. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी दूरी की व्यावसायिक यात्रा भी लाभदायक साबित हो सकती है.

तुला राशि की बढ़ सकती है आमदनी
तुला राशि वालों के लिए यह गोचर लाभ भाव में होने जा रहा है. ऐसे में बैंक बैलेंस बढ़ने के संकेत हैं. यदि आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो उसके वापस मिलने की संभावना बन सकती है. नौकरीपेशा लोगों को बोनस या इंसेंटिव मिल सकता है. साथ ही प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ने के योग भी बन रहे हैं, जिसका फायदा भविष्य में मिल सकता है.

सिंह राशि वालों का बढ़ेगा आत्मविश्वास
चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में ही होने जा रहा है, इसलिए इस राशि के जातकों पर इसका प्रभाव अधिक रहेगा. आत्मविश्वास बढ़ सकता है, कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है और व्यक्तित्व में भी निखार आ सकता है. नए अवसर मिलने के साथ रुके हुए कामों में भी गति आने के संकेत हैं.

क्या है इस गोचर का महत्व?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा का सिंह राशि में प्रवेश मन, धन और निर्णय क्षमता पर प्रभाव डाल सकता है. खासतौर पर मेष, मिथुन, तुला और सिंह राशि के जातकों के लिए यह गोचर शुभ माना जा रहा है. हालांकि किसी भी राशि पर ग्रहों का प्रभाव व्यक्ति की जन्म कुंडली और अन्य ग्रहों की स्थिति के अनुसार अलग-अलग हो सकता है.

ये भी पढ़ें