scorecardresearch

5 फीट ऊंचा, 1101 किलो वजन... गणपति बप्पा के लिए तैयार हुआ दुनिया का अनोखा महालड्डू, देख श्रद्धालु भी रह गए हैरान

देशभर में गणेश उत्सव की धूम के बीच नागपुर के प्रसिद्ध गणेश टेकड़ी मंदिर में आज भगवान गणेश को 1101 किलो का विशाल महालड्डू अर्पित किया गया. भक्तों ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद इस महालड्डू का भोग भगवान गणेश को लगाया.

Advertisement
1101 Kg Mahaladdoo 1101 Kg Mahaladdoo

गणपति बप्पा को भोग लगाने के लिए नागपुर में ऐसा महालड्डू तैयार किया गया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. गणेश टेकड़ी मंदिर में भगवान गणेश को 1101 किलो का विशाल लड्डू चढ़ाया गया. करीब 5 फीट ऊंचे इस महालड्डू को तैयार करने में 22 कारीगरों ने 6 दिनों तक दिन-रात मेहनत की. मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए भी यह महालड्डू आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र बना रहा.

6 दिन में तैयार हुआ विशाल लड्डू
इस खास महालड्डू को तैयार करने के लिए 22 कारीगरों ने लगातार 6 दिनों तक दिन-रात मेहनत की. आयोजकों के मुताबिक, इसे बनाने में बूंदी और सूखे मेवों की कुल 7 परतें लगाई गईं. इन परतों को खास तरीके से जोड़कर लड्डू को विशाल गोल आकार दिया गया.

320 किलो बेसन और 320 किलो घी का इस्तेमाल
इतने बड़े महालड्डू को बनाने में बड़ी मात्रा में सामग्री का इस्तेमाल किया गया है. इसमें करीब 320 किलो बेसन, 260 किलो शक्कर, 320 किलो देसी घी और 61 किलो सूखे मेवे डाले गए हैं. सूखे मेवों में पिस्ता, बादाम, काजू और किशमिश शामिल हैं. इसके अलावा लड्डू में केसर और गुलाब जल भी मिलाया गया है.

चांदी के वर्क से सजाया गया
महालड्डू को सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं, बल्कि देखने में भी खास बनाया गया. इसकी सजावट के लिए ऊपर से चांदी का वर्क लगाया गया. विशाल आकार और खास सजावट के कारण यह महालड्डू मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा. भगवान गणेश को महालड्डू का भोग लगाए जाने के दौरान मंदिर में भक्तों की बड़ी भीड़ नजर आई. श्रद्धालुओं ने गणपति के दर्शन किए और महालड्डू के साथ तस्वीरें भी लीं.

ये भी पढ़ें: