scorecardresearch

Parama Ekadashi 2026: श्रद्धालु ध्यान दें! 3 साल बाद आ रही परमा एकादशी, व्रत रखने से 100 यज्ञों के समान मिलेगा पुण्य, जानें पूजा की तारीख और शुभ मुहूर्त, करेंगे ये उपाय तो होगा धन लाभ

Parama Ekadashi: परमा एकादशी का व्रत हर 3 साल में एक बार अधिकमास में रखा जाता है. इस बार परमा एकादशी 11 जून को है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है. ऐसी धार्मिक मान्यता है कि परमा एकादशी का व्रत रखने से 100 यज्ञों के समान पुण्य मिलता है. आइए जानते हैं परमा एकादशी के दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त क्या है और इस दिन कौन से उपाय करने से धन लाभ होता है?

Parama Ekadashi 2026 Parama Ekadashi 2026

Parama Ekadashi Vrat Kis Din Hai 2026: हिंदू धर्म में एकादशी का बहुत ही विशेष महत्व है. हिंदू पंचांग के मुताबिक हर माह के शुक्ल और कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर यह व्रत रखा जाता है. साल में सामान्यत: कुल 24 एकादशी पड़ती है लेकिन साल 2026 में अधिकमास (पुरुषोत्तम मास) के दुर्लभ संयोग के कारण कुल 26 एकादशी पड़ रही हैं. इन्हीं में से एक परमा एकादशी है. परमा एकादशी का व्रत हर 3 साल में एक बार अधिकमास में रखा जाता है. 

परमा का अर्थ श्रेष्ठ या सर्वोत्तम होता है. ऐसी धार्मिक मान्यता है कि परमा एकादशी के दिन भागवान विष्णु, माता लक्ष्मी की आराधना करने और व्रत रखने से समस्त पापों से मुक्ति मिलती है और 100 यज्ञों के समान पुण्य प्राप्त होता है. परमा एकादशी का व्रत रखने से धन-संपदा में वृद्धि होती है. व्रत करने वाला भक्त सभी सुखों को भोगकर अंत में मोक्ष को प्राप्त करता है. परमा एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति मिलती है.

कब है परमा एकादशी 
पंचांग के मुताबिक एकादशी तिथि का शुभारंभ 11 जून 2026 को 12 बजकर 57 मिनट पर होगा और इसका समापन 11 जून 2026 को रात 10 बजकर 36 मिनट पर होगा. परमा एकादशी व्रत 11 जून दिन गुरुवार को रखा जाएगा. 11 जून को पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 10:36 बजे से दोपहर 2:05 बजे तक रहेगा. परमा एकादशी व्रत पारण 12 जून 2026 को किया जाएगा. पारण का शुभ मुहूर्त सुबह 5:23 बजे से 8:10 बजे के बीच रहेगा. 

परमा एकादशी 2026
1.
एकादशी तिथि का शुभारंभ: 11 जून को सुबह 12:57 बजे
2. एकादशी तिथि का समापन: 11 जून को रात्रि 10:36 बजे
3. पूजा के लिए शुभ मुहूर्त: 11 जून को सुबह 10:36 बजे से दोपहर 2:05 बजे तक
4. व्रत पारण का समय: 12 जून को सुबह 5:23 बजे से 8:10 बजे के बीच

परमा एकादशी के दिन धन लाभ के लिए करें ये उपाय
1. भगवान विष्णु को एकादशी तिथि बहुत ही प्रिय है. ऐसी धार्मिक मान्यता है कि परमा एकादशी के दिन तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन लाभ के योग बनते हैं.
2. परमा एकादशी के दिन माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाकर प्रसाद को लोगों में बांटना चाहिए. ऐसा करने से मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की कृपा मिलती है.
3. परमा एकादशी के दिन पूजा के समय पीले कपड़े में 11 कौड़ी या सिक्के बांधकर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु के सामने रखें. फिर इसे धन रखने के स्थान या तिजोरी में रखना चाहिए. ऐसा करने से धन की स्थिति में सुधार होता है. आर्थिक तंगी दूर हो जाती है. 

परमा एकादशी के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां 
परमा एकादशी के दिन चावल और किसी अन्न का सेवन नहीं करना चाहिए. इस दिन तामसिक भोजन से दूर रहना चाहिए. लहसुन, प्याज, मांसाहार और मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए. इस दिन घर का वातावरण सात्विक और पवित्र बनाए रखना चाहिए. परमा एकादशी के दिन मन को शांत और सकारात्मक रखना चाहिए. इस दिन किसी का भूलकर भी अपमान नहीं करना चाहिए. इस दिन किसी की निंदा नहीं करें. यदि कोई ऐसा करेगा तो उसे व्रत का पुण्यफल नहीं मिलेगा.