scorecardresearch

Money and Jade Plant Benefits: घर में लगा लें सिर्फ ये दो पौधे, छप्पर फाड़ कर आपके पास आएगा पैसा

Vastu Tips: यदि आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं. व्यवसाय में घाटा हो रहा है. आपके पास कहीं से भी पैसा नहीं आ रहा है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है. आप अपने घर में सिर्फ दो पौधों को लगाकर अपनी आर्थिक परेशानियों को दूर कर सकते हैं. इन पौधों को लगाने से आपके पास छप्पर फाड़ कर पैसा आएगा. वास्तु शास्त्र में भी इन पौधों का महत्व बताया गया है.  

Money and Jade Plant Benefits Money and Jade Plant Benefits

वास्तु शास्त्र में हर पौधे का विशेष महत्व बताया गया है. वास्तु शास्त्र के मुताबिक कई ऐसे पौधे होते हैं, जो घर में धन-संपत्ति लाते हैं. यदि आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं. व्यवसाय में घाटा हो रहा है. आपके पास कहीं से भी पैसा नहीं आ रहा है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है. आप अपने घर में सिर्फ दो पौधों को लगाकर अपनी आर्थिक परेशानियों को दूर कर सकते हैं. जी हां, हम बात कर रहे हैं मनी प्लांट (Money Plant) और जेड प्लांट (Jade Plant) की.

इन दोनों पौधों को घर में लगाने से आपके पास छप्पर फाड़ कर पैसा आएगा. वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट और क्रासुला के पौधे को आर्थिक समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है. कई लोग इन दोनों प्लांट को सजावटी के तौर पर घर और ऑफिस में लगाते हैं. ये दोनों प्लांट घर की सुंदरता तो बढ़ाते ही हैं इसके साथ ही सकारात्मक ऊर्जा भी लाते हैं. 

1. मनी प्लांट 
वास्तु शास्त्र के मुताबिक मनी प्लांट बेहद ही शुभ पौधा होता है. जैसा कि नाम मनी प्लांट है, वैसे ही इस पौधे को घर में धनवर्षा के लिए जाना जाता है. ऐसी मान्यता है कि मनी प्लांट को लगाने से घर में पैसे का आगमन होने लगता है. मनी प्लांट जितना बढ़ता है, घर में पैसा भी उतना ही आता है. मनी प्लांट को घर में लगाने के दौरान दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए.

यदि मनी प्लांट को दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाया जाए तो घर में पैसों की बारिश होने लगती है. आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाती है. मनी प्लांट को कभी भी ऊपर से नीचे की तरफ नहीं गिरना चाहिए, इसे नीचे से ऊपर की ओर हमेशा जाना चाहिए. इसे ब्यू कलर के ट्रांसपेरेंट बोतल में पानी भरकर डाल सकते हैं. इसमें एक चांदी का सिक्का डालकर घर के उत्तर दिशा में रख देने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है. ध्यान रखें कि इस पानी को समय-समय पर बदलना जरूरी है. यदि आप मनी प्लांट को पानी में डालकर घर के मंदिर में रख देते हैं तो सेहत अच्छी रहेगी. मनी प्लांट को ग्रीन कलर के बोतल या गमले में रख कर इसे घर के पूर्व दिशा में रहने से सामाजिक रिश्तों में सुधार होता है.

2. जेड प्लांट 
जेड प्लांट को क्रासुला, लकी ट्री, फ्रेंडशिप ट्री के नाम से भी जाना जाता है. वास्तु शास्त्र में जेड प्लांट को आर्थिक समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है. ऐसा कहा जाता है कि यह पौधा धन को चुंबक की तरह अपनी ओर खींचता है. यदि आप इस पौधे को घर में लगाएंगे तो पैसों की बारिश होने लगेगी. इसको भगवान कुबेर का पसंदीदा पौधा माना जाता है. इस पौधे के पत्ते गोलाकार सिक्के की तरह प्रतीत होते हैं.

इन्हें वित्तीय सफलता और अच्छी किस्मत से जोड़कर देखा जाता है. क्रासुला का पौधा को ऑफिस में रखने से धन की प्राप्ति होती है. व्यापार वाले जगह पर इस पौधे को लगाने से काफी लाभ मिलता है. घर में क्रासुला को लगाने से घर की आर्थिक तंगी दूर हो जाती है. यदि आपके पास धन नहीं ठहरता है तो आप इस पौधे को घर में लगा सकते हैं. क्रासुला का पौधा लगाते समय दिशा का ध्यान जरूर रखना चाहिए क्योंकि इस पौधे को गलत दिशा में लगाने से धन लाभ की जगह धन हानि भी हो सकती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार क्रासुला के पौधे को घर के प्रवेश द्वार की दाहिनी तरफ लगाना चाहिए. इस पौधा को उत्तर-पूर्व दिशा या लिविंग रूम में रखना शुभ होता है. आप इसे ऑफिस के एंट्री गेट के पास रख सकते हैं.

3. आर्थिक तंगी दूर करने के लिए इन पौधों को भी लगा सकते हैं घर में 
आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए आप मनी प्लांट और जेड प्लांट की तरह कुछ और पौधों को घर में लगा सकते हैं. आप अपने घर में तुलसी का पौधा लगा सकते हैं. तुलसी के पौधे को घर में धन और गुडलक लाने के लिए भी माना जाता है. आप घर में लक बैम्बू को लगा सकते हैं. इसे अच्छा भाग्य और धन लाने के लिए जाना जाता है. आप घर में एलोवैरा के पौधे को लगा सकते हैं. एलोवैरा को अच्छी किस्मत और संपन्नता लाने के लिए घर में रखा जाता है.