Plants That Attract Money
Plants That Attract Money
नौतपा, साल के सबसे गर्म नौ दिनों का समय होता है. इस दौरान तेज गर्मी पड़ती है और मौसम बहुत ज्यादा गर्म हो जाता है. धार्मिक और ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार नौतपा का समय बहुत खास माना जाता है. कहा जाता है कि इस समय कुछ खास पौधे लगाने से घर में सुख-शांति, धन-समृद्धि और अच्छी ऊर्जा आती है. साथ ही ये पौधे पर्यावरण को भी साफ रखते हैं और घर में ठंडक का एहसास कराते हैं.
तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे पौधों के बारे में जिन्हें घर पर लगाने से घर ठंडा रहता है और माता लक्ष्मी की कृपा बनती है.
जान लें नौतपा का महत्व
नौतपा के दौरान सूर्यदेव बहुत तेज और उग्र रूप में रहते हैं, जिससे गर्मी बढ़ जाती है. इस साल सूर्यदेव 25 मई को रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं और 8 जून तक इसी नक्षत्र में रहेंगे. इन नौ दिन सबसे ज्यादा गर्म होते हैं. माना जाता है कि यह समय प्रकृति से जुड़ने और पौधे लगाने के लिए बहुत अच्छा होता है. इस दौरान लगाए गए पौधे जल्दी बढ़ते हैं और अच्छा फल देते हैं.
कौन से पौधे लगाना शुभ माना जाता है
पीपल का पेड़ बहुत पवित्र माना जाता है. इसे लगाने से घर में सुख-शांति और सकारात्मक माहौल बना रहता है.
शमी का पौधा शनि देव से जुड़ा माना जाता है. इसे लगाने से परेशानियां कम होती हैं.
तुलसी का पौधा मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है. इसे घर में लगाने से धन और सुख-शांति बढ़ती है.
आंवला का पेड़ भी बहुत शुभ माना जाता है. इसे लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है.
केले का पौधा भगवान विष्णु से जुड़ा माना जाता है और इससे घर में समृद्धि आती है.
वहीं चमेली और मोगरा जैसे सुगंध वाले पौधे घर के वातावरण को अच्छा बनाते हैं और मन को शांति देते हैं. नीम, बरगद, अशोक, बिल्वपत्र, इमली और आम के पेड़ भी बहुत लाभकारी माने जाते हैं. ये पौधे घर को हरा-भरा बनाने के साथ-साथ हवा को भी साफ करते हैं.
ये भी पढ़ें: