PM Modi's appeal to Shiva devotees
PM Modi's appeal to Shiva devotees
अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसको लेकर ट्वीट किया और लिखा कि बाबा बर्फानी के दर्शन से जुड़ी अमरनाथ यात्रा हमारी आध्यात्मिक परंपरा और सांस्कृतिक एकता का एक अध्याय है. मेरी कामना है कि शिव भक्तों की यह यात्रा हर तरह से सुरक्षित और शुभ हो.
इस दौरान पीएम मोदी ने शिव भक्तों से 5 संकल्प देने का आग्रह किया है. चलिए आपको बताते हैं कि पीएम मोदी ने शिव भक्तों से क्या-क्या संकल्प लेने का आग्रह किया है?
पहला संकल्प-
पीएम मोदी ने अमरनाथ यात्रा पर जा रहे शिव भक्तों से अपील की है कि यात्रा के दौरान स्वच्छता से नियमों का पालन करें और पूरे यात्रा मार्गों में स्वच्छता बनाए रखने में अपना योगदान दें.
दूसरा संकल्प-
पीएम मोदी ने शिव भक्तों से प्रशासन के आदेशों को मानने का अपील की है. पीएम मोदी ने अपील की है कि हम प्रशासन के सभी आदेशों, यातायात के नियमों और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन करें. यात्रा के दौरान बारिश की वजह से फिसलन और ठंड का विशेष ध्यान रखें.
तीसरा संकल्प-
पीएम मोदी ने वोकल फॉर लोकल की भावना से यात्रा के खर्च का कम से कम 10 फीसदी इस्तेमाल स्थानीय उत्पादों को खरीदने में करने की अपील की है.
चौथा संकल्प-
पीएम मोदी ने अमरनाथ यात्रा के समापन के दिन भी एक शिव भक्तों से एक अपील की है. पीएम मोदी ने कहा कि हम बाबा अमरनाथ यात्रा के समापन दिवस अर्थात रक्षाबंधन के अवसर पर अपने भाई या बहन को एक पौधा भेंट करें और एक पेड़ मां के नाम अभियान को आगे बढ़ाएं.
पांचवां संकल्प-
पीएम मोदी ने शिव भक्तों से राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने की अपील की. उन्होंने कहा कि हम राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ पूरे साल अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें और विकसित भारत के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें.
ये भी पढ़ें: