scorecardresearch

संगम नगरी में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, रत्न जड़ित पोशाक में सजे राधा-कृष्ण, दर्शन को उमड़े भक्त

संगम नगरी प्रयागराज में कृष्ण जन्माष्टमी का उत्साह चरम पर है. शहर के इस्कॉन मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी का भव्य श्रृंगार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

Advertisement
Prayagraj Janmashtami Prayagraj Janmashtami

संगम नगरी प्रयागराज में कृष्ण जन्माष्टमी का उत्साह चरम पर है. शहर के इस्कॉन मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी का भव्य श्रृंगार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. रत्न जड़ित पोशाक में सजे राधा-कृष्ण की मनमोहक झलक पाने के लिए सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है.

रत्न जड़ित पोशाक में सजे राधा-कृष्ण
प्रयागराज के इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी के मौके पर भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी का विशेष श्रृंगार किया गया है. दोनों को रत्न जड़ित खास पोशाक पहनाई गई है. यह पोशाक वृंदावन से मंगाई गई है और इसकी कीमत करीब डेढ़ से दो लाख रुपये बताई जा रही है. पोशाक में की गई कारीगरी और सजावट श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींच रही है.

फूलों और फलों से किया गया विशेष श्रृंगार
भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी का श्रृंगार अलग-अलग तरह के फूलों और फलों से भी किया गया है. जन्माष्टमी के विशेष अवसर पर मंदिर में भगवान का अभिषेक और पूजा-अर्चना भी की जाएगी. इस दौरान 21 तरह के द्रव्यों से भगवान का अभिषेक करने की तैयारी है. मंदिर में होने वाली इस विशेष पूजा को लेकर भक्तों में काफी उत्साह है.

भजनों से गूंज रहा मंदिर परिसर
सुबह से ही इस्कॉन मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी है. बड़ी संख्या में भक्त भगवान के दर्शन करने पहुंच रहे हैं. किसी के हाथ में मोर पंख नजर आ रहा है तो कोई राधा-कृष्ण के दर्शन कर भावुक दिखाई दे रहा है. मंदिर परिसर में लगातार कृष्ण भजनों की गूंज सुनाई दे रही है. भक्त भगवान के दर्शन कर अपने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं.

चार दिनों तक चलेगा जन्माष्टमी उत्सव
इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी का आयोजन चार दिनों तक चलेगा. इस दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के साथ कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे. मंदिर परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है और पूरे आयोजन में भक्तिमय माहौल बना हुआ है. जन्माष्टमी के मौके पर संगम नगरी पूरी तरह कृष्ण भक्ति में रंगी नजर आ रही है. श्रद्धालु बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें: