scorecardresearch

क्या है प्रयागराज की अनोखी परंपरा गहरेबाजी, सावन के पहले सोमवार को हर साल होता है आयोजन

प्रयागराज में सावन के पहले सोमवार को एक अनोखे दौड़ का आयोजन होता है. इस साल भी इक्का दौड़ का आयोजन हुआ. इसको स्थानीय भाषा में गहरेबाजी कहा जाता है. इस दौड़ को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग जुटते हैं. इस साल भी काफी संख्या में लोग जमा हुए.

Advertisement
Gahrebaji Gahrebaji

सावन का पवित्र महीना शुरू हो गया है. 3 अगस्त यानी आज सावन का पहला सोमवार है. सावन के पहले सोमवार पर संगम नगरी प्रयागराज में आस्था के साथ-साथ सदियों पुरानी सांस्कृतिक परंपरा भी देखने को मिली. अरैल क्षेत्र में आयोजित पारंपरिक इक्का दौड़ का आयोजन किया गया. इस दौड़ को स्थानीय भाषा में 'गहरेबाजी' कहा जाता है. इस रोमांचक प्रतियोगिता को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग जुटते हैं. हर बार की इस बार भी सैकड़ों की संख्या लोग जुटे. इस पूरे आयोजन के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा.

इक्का दौड़ का आयोजन-
प्रयागराज में सावन के पहले सोमवार पर इक्का दौड़ आयोजित करने की वर्षों पुरानी परंपरा रही है. इस प्रतियोगिता में केवल घोड़े की रफ्तार ही नहीं, बल्कि उसकी चाल और संतुलन सबसे अधिक मायने रखते हैं. विशेष रूप से सिंधी नस्ल के घोड़े अपनी खूबसूरत और संतुलित चाल के लिए जाने जाते हैं. 

चौटाला चाल, दुगामा चाल, सिंधी चाल का प्रदर्शन-
इक्का दौड़ में घोड़ों ने अपनी अलग-अलग पारंपरिक चालों का प्रदर्शन किया, जिनमें चौटाला चाल, दुगामा चाल, सिंधी चाल और माधुरी चाल ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा. प्रतियोगिता में 'उड़ान' और 'हीरा' नाम के घोड़ों ने अपनी आकर्षक चाल और शानदार प्रदर्शन से लोगों की खूब वाहवाही लूटी.

सैकड़ों की संख्या में जुटे लोग-
आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने इस पारंपरिक खेल का आनंद लिया. स्थानीय लोगों का कहना है कि गहरेबाजी केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि प्रयागराज की सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है. जिसे हर वर्ष सावन के पहले सोमवार पर बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया जाता है. यह परंपरा आज भी लोगों के बीच उतनी ही लोकप्रिय है और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने का माध्यम बन रही है.

सावन के महीने में 4 सोमवार-
साल 2026 के सावन महीने में कुल 4 सोमवार पड़ रहे हैं. हर सोमवार का अलग-अलग महत्व है. पहला सोमवार 3 अगस्त यानी आज है. जबकि दूसरा सोमवार 10 अगस्त को पड़ रहा है. तीसरा सोमवार 17 अगस्त को है. इस साल सावन का चौथा और आखिरी सोमवार 24 अगस्त को पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें: