scorecardresearch

Raksha Bandhan Wishes 2026: राखी की डोर में बंधा रहे प्यार... भाई-बहन के इन प्यार भरे मैसेज से दें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं... रिश्ते में घुलेगी मिठास

Happy Raksha Bandhan: भाई-बहन का पवित्र त्योहार पूरे देश में 28 अगस्त को धूमधाम से मनाया जा रहा है. भाई-बहन के प्यारभरे रिश्ते को खास बनाने के लिए आप इन स्पेशल मैसेज से रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Advertisement
Happy Raksha Bandhan Happy Raksha Bandhan

Raksha Bandhan Wishes For Brother Sister: हर साल सावन पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है. इस साल 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. रक्षाबंधन सिर्फ राखी बांधने की रस्म तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भाई-बहन के बीच प्यार, विश्वास, अपनापन और भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाने वाला पर्व है. भाई-बहन के प्यारभरे रिश्ते को खास बनाने के लिए आप इन स्पेशल मैसेज से रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

इन स्पेशल मैसेज से रक्षाबंधन की दें शुभकामनाएं 

1. सबसे प्यारी मेरी बहना, सुख में दुख में साथ रहना 
जीवन की खुशिया है तुमसे, तुम हो तो फिर क्या कहना 
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं

2. चावल की खुशबू और केसर का शृंगार 
राखी, तिलक, मिठाई और खुशियों की बौछार
बहनों का साथ और बेशुमार प्यार
मुबारक हो तुमको राखी का त्योहार 
रक्षाबंधन की बहुत-बहुत बधाई

3. कच्चे धागों से बनी डोर है राखी
प्यार और मीठी शरारतों की होड़ है राखी
भाई की लम्बी उम्र की दुआ है राखी
बहन के प्यार का प्रतीक है राखी
Happy Raksha Bandhan 2026

4. भाई -बहन के रिश्तों में आए प्यार
कभी न हो बीच कोई तकरार
हर दिन खुशियां रहे बरकरार
दूर बैठे भी हम-तुम मनाएंगे राखी का त्यौहार
Happy Raksha Bandhan

5. जन्मों का ये बंधन है
स्नेह और विश्वास का
और भी गहरा हो जाता है ये रिश्ता
जब बंधता है धागा प्यार का 
Happy Raksha Bandhan 2026 

6. ये लम्हा कुछ ख़ास है
बहन के हाथों में भाई का हाथ है
ओ ! बहना तेरे लिए मेरे पास कुछ ख़ास है
तेरे सुकून की खातिर मेरी बहना
तेरा भाई हमेशा तेरे साथ है 
Happy Raksha Bandhan 

7. सावन की रिमझिम फुहार है
रक्षाबंधन का त्योहार है
भाई बहन की मीठी सी तकरार है
ऐसा यह प्यार और खुशियों का त्योहार है
हैप्पी रक्षाबंधन 

8. जन्मों का ये बंधन है
स्नेह और विश्वास का,
और भी गहरा हो जाता है ये रिश्ता
जब बंधता है धागा प्यार का
हैप्पी रक्षाबंधन 2026

9. चंदन का टीका, रेशम का धागा
सावन की सुगंध, बारिश की फुहार
भाई की उम्मीद, बहना का प्यार
मुबारक हो आपको रक्षाबंधन का त्योहार  
रक्षाबंधन की बधाई

10. चंदन का टीका, रेशम का धागा
सावन की सुगंध, बारिश की फुहार
भाई की उम्मीद, बहना का प्यार
मुबारक हो आपको रक्षाबंधन का त्योहार 
Happy Raksha Bandhan 2026

11. कभी नोकझोंक, कभी तकरार
फिर भी सबसे खूबसूरत होता है भाई-बहन का प्यार
इस रिश्ते की मिठास यूं ही बनी रहे
हर चेहरे पर मुस्कान सजी रहे
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं

12. राखी की डोर में बंधा प्यार रहे
भाई-बहन का रिश्ता सदा बरकरार रहे
हर दिन नई खुशियां दस्तक दें
जीवन में सुख-समृद्धि अपार रहे
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं

13. बहन की दुआओं का असर बना रहे
भाई के सिर पर खुशियों का साया रहे
प्यार की ये डोर कभी न टूटे
रिश्ता हर पल और मजबूत बने
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं

14. बचपन की यादों से सजा ये त्योहार
साथ निभाने का खूबसूरत इकरार
राखी के रंग में घुल जाए प्यार
भाई-बहन का रिश्ता रहे सदा शानदार
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं

15. राखी बांधकर बहन ने मांगी एक दुआ
भाई के जीवन में खुशियों का उजाला रहे सदा
हर सपना उसका पूरा हो जाए
हर मुश्किल उससे दूर हो जाए
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं

16. राखी सिर्फ धागा नहीं
भाई-बहन के प्यार की पहचान है
दूर रहकर भी दिलों को जोड़े
ये रिश्ता दुनिया में सबसे महान है
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं

17. रेशम की डोरी, प्यार की मिठास
भाई-बहन का रिश्ता रहे खास
खुशियों से सजे जीवन का हर पल
रक्षाबंधन पर मिले सुख अपार
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं

18. भाई की कलाई पर सजे राखी का प्यार
बहन के चेहरे पर खिले खुशियों की बहार
ये रिश्ता यूं ही रहे हमेशा अनमोल
रक्षाबंधन पर दिल से यही है बोल
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं

19. राखी का त्योहार लाए खुशियों की सौगात
भाई-बहन के रिश्ते में बढ़े प्यार की बात
हर कदम पर मिले सफलता और सम्मान
खुशहाल रहे आपका पूरा परिवार
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं