scorecardresearch

Ramnavmi Special Kheer Recipe: रामनवमी पर इस तरह लगाएं खास खीर का भोग.. झटपट होती है तैयार, यहां जाने रेसिपी

रामनवमी का पावन पर्व भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में पूरे देश में भक्ति के साथ मनाया जाता है. इस मौके पर पूजा के दौरान पर भोग के लिए इस खास खीर को तैयार कर सकते हैं.

Ramnavmi Special Kheer Recipe Ramnavmi Special Kheer Recipe

रामनवमी का पावन पर्व भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में पूरे देश में भक्ति के साथ मनाया जाता है. इस दिन घरों में पूजा-पाठ के साथ-साथ खास प्रसाद बनाने की परंपरा भी होती है. इनमें खीर का विशेष महत्व है, क्योंकि यह न केवल बनाने में आसान होती है बल्कि शुद्धता और मिठास की वजह से भी खास जाती है. दूध, चावल और सूखे मेवों से तैयार यह ट्रेडिशनल मिठाई भगवान को अर्पित करने के बाद परिवार के साथ बांटी जाती है, जिससे त्योहार की खुशी और भी बढ़ जाती है.

खीर को भारतीय संस्कृति में शुभ प्रसाद के रूप में देखा जाता है. खासतौर पर रामनवमी के दिन इसे बनाकर भगवान श्रीराम को भोग लगाने से घर में सुख-समृद्धि और शांति का वास माना जाता है. इसकी खुशबू और स्वाद मन को सुकून देते हैं और यह हर उम्र के लोगों को पसंद आती है.

खीर बनाने किन चीज़ों की है जरूरत
खीर बनाने के लिए बहुत ज्यादा चीज़े नहीं चाहिए होती. इसे आप आसानी से घर में मौजूद चीजों से बना सकते हैं. इसके लिए आपको लगभग 1 लीटर फुल क्रीम दूध, एक चौथाई कप धुले हुए चावल, आधा कप चीनी, 8-10 कटे हुए काजू, 8-10 कटे हुए बादाम, 4-5 इलायची का पाउडर और एक छोटा चम्मच किशमिश की जरूरत होती है. अगर आप चाहें तो इसमें केसर या पिस्ता भी डाल सकते हैं, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

किस तरह बनाएं खीर

  • खीर बनाने के लिए सबसे पहले एक गहरे तले की कढ़ाई या पैन में दूध को उबाल लें. जब दूध अच्छी तरह उबलने लगे, तब उसमें धुले हुए चावल डाल दें. अब गैस की आंच को धीमा कर दें और चावल को दूध में धीरे-धीरे पकने दें. बीच-बीच में खीर को चलाते रहें ताकि दूध नीचे से न चिपके.
  • करीब 15-20 मिनट में जब चावल पूरी तरह नरम हो जाएं और दूध थोड़ा गाढ़ा होने लगे, तब इसमें चीनी डालकर अच्छे से मिला लें. चीनी घुलने के बाद इसमें काजू, बादाम और किशमिश डालें और कुछ मिनट तक पकाएं ताकि ड्राई फ्रूट का स्वाद खीर में अच्छी तरह घुल जाए.
  • आखिर में इलायची पाउडर डालकर खीर को 2-3 मिनट और पकाएं. इससे खीर में एक बेहतरीन खुशबू आ जाती है. अब गैस बंद कर दें और खीर को थोड़ा ठंडा होने दें.

प्रसाद के रूप में खीर का महत्व
रामनवमी के दिन इस खीर को भगवान श्रीराम को भोग लगाकर प्रसाद के रूप में बांटा जाता है. यह न केवल स्वाद में अच्छी होती है बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी शुभ मानी जाती है. आप इसे गर्म या ठंडी दोनों तरह से परोस सकते हैं.