AI Generated Image
AI Generated Image
हिंदू धर्म में शनिवार का दिन शनिदेव की पूजा के लिए खास माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि शनिदेव व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं. इसलिए इस दिन उनकी पूजा करने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने का विशेष महत्व है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिवार को कुछ आसान उपाय करने से जीवन की परेशानियां कम हो सकती हैं. साथ ही आर्थिक तंगी दूर होने और घर में सुख-समृद्धि आने की मान्यता है. अगर आप भी पैसों की कमी, नौकरी में परेशानी या कारोबार में नुकसान से परेशान हैं, तो शनिवार के दिन ये उपाय कर सकते हैं.
पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं दीपक
शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है. इसके बाद पेड़ की तीन बार परिक्रमा करें. इस दौरान शनिदेव के मंत्र या 'ॐ श्री महालक्ष्म्यै नमः' मंत्र का जाप करें. धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां कम होती हैं और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है.
काले तिल मिलाकर पीपल में चढ़ाएं जल
शनिवार के दिन एक लोटे में पानी लें और उसमें थोड़े से काले तिल मिला दें. अब इस पानी को पीपल के पेड़ की जड़ में चढ़ाएं. इसके बाद किसी जरूरतमंद व्यक्ति को अनाज या पैसे का दान करें. मान्यता है कि इस उपाय से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और आर्थिक परेशानियों से राहत मिलती है.
लौंग और कपूर से करें यह उपाय
शनिवार की सुबह या शाम पूजा के समय कपूर के साथ दो लौंग जलाएं. इसके धुएं को पूरे घर में दिखाएं. इसके अलावा माता लक्ष्मी को दो लौंग अर्पित करें. पूजा पूरी होने के बाद इन लौंग को लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या पैसे रखने वाली जगह पर रख दें. मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक माहौल और बरकत बनी रहती है.
शनि मंदिर में करें छाया दान
शनिवार की शाम को शनि मंदिर जाकर एक कटोरी में सरसों का तेल लें. अब तेल में अपना चेहरा देखें और इसे शनिदेव के चरणों में अर्पित कर दें. इस उपाय को छाया दान कहा जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इससे शनि दोष का प्रभाव कम होता है और जीवन की परेशानियां दूर होती हैं.
गाय को खिलाएं आटे और गुड़ की रोटी
शनिवार के दिन सवा पांच किलो आटे और सवा किलो गुड़ को मिलाकर रोटियां बनाएं. सूर्यास्त के समय इन रोटियों को गाय को खिलाएं. मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां कम होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है.