Lord Shiva
Lord Shiva
Sawan Third Somwar Vrat: हिंदू धर्म में सावन माह को बहुत ही खास माना जाता है. सावन का महीना भगवान शिव को भी प्रिय है. सावन माह में भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश की पूजा की जाती है. वैसे तो इस माह में किसी भी दिन महादेव की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है लेकिन ऐसा धार्मिक मान्यता है कि सावन के सोमवार को पूजा-अर्चना करने से भगवान शंकर की विशेष कृपा बरसती है. शिव भक्तों के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं. इस साल सावन का तीसरा सोमवार 17 अगस्त को है. इस बार तीसरे सावन सोमवार पर 9 शुभ संयोग बन रहे हैं. यहां आप जान सकते हैं शिवलिंग पर जलाभिषेक का क्या है शुभ मुहूर्त और कैसे करें महादेव की पूजा?
बन रहे ये शुभ संयोग
सावन के तीसरे सोमवार पर 9 शुभ संयोग बन रहे हैं. 17 अगस्त 2026 के दिन सावन सोमवार का शुभ योग, रवि योग, नाग पंचमी, सिंह संक्रांति, स्कंद षष्ठी, मलयालम नववर्ष, कर्क राशि में त्रिग्रही योग, हंसराज योग और बुधादित्य योग बन रहे हैं. इन संयोगों के चलते सावन के तीसरे सोमवार को महत्व और बढ़ गया है. शुभ योग में पूजा-पाठ करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है.
सावन सोमवार पूजन विधि
सावन सोमवार के दिन प्रातः काल स्नान करके श्वेत वस्त्र धारण करें. इसके बाद शिव जी को जल और बेल पत्र अर्पित करें. भगवान शंकर को सफेद वस्तु का भोग लगाएं. शिव मंत्र ऊं नमः शिवाय का जाप करें. रात के समय भगावन शिव के समक्ष घी का दीपक जलाकर शिव मंत्र जप करें. इस दिन जलाहार और फलाहार ग्रहण करना उत्तम होगा. नमक और अनाज का सेवन न करें.
तीसरा सावन सोमवार पर जलाभिषेक मुहूर्त
सावन सोमवार उपाय
संतान को लेकर समस्या है तो सावन सोमवार के दिन भगवान शिव को शक्कर मिले हुए जल से अभिषेक करें. जल की धारा शिवलिंग पर डालते जाएं और रुद्राष्टक पढ़ते जाएं. शिव जी से संतान प्राप्ति की प्रार्थना करें. ये प्रयोग पति-पत्नी एक साथ करें तो ज्यादा उत्तम होगा. आर्थिक समस्या को दूर करने के लिए सावन सोमवार के दिन भगवान शिव को 108 बार दूर्वा अर्पित करें. हर बार दूर्वा अर्पित करते समय ऊं दारिद्रय दुःख दहनाय नमः शिवाय कहें. ऐसा करने से धन संबंधी समस्या दूर होगी.