September 2026 Festivals: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी से लेकर पितृ पक्ष तक... साल 2026 के सितंबर महीने में व्रत-त्योहारों की भरमार, बस एक क्लिक में यहां देखें पूरी लिस्ट
September Festivals Calendar 2026: साल 2026 के सितंबर महीने में व्रत-त्योहारों की भरमार है. सितंबर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, विश्वकर्मा पूजा, हरितालिका तीज से लेकर पितृ पक्ष तक कई व्रत-त्योहारों को मनाया जाएगा. यहां आप जान सकते हैं सितंबर में कौन-कौन से व्रत-त्योहार किस-किस तारीख को पड़ रहे हैं?
September 2026 Festivals
- नई दिल्ली,
- 29 अगस्त 2026,
- (Updated 29 अगस्त 2026, 8:41 AM IST)
Fasts and Festivals in September: हिंदू कैलेंडर का छठा महीना भाद्रपद यानी भादो 29 अगस्त 2026 से शुरू हो गया है. अंग्रेजी कैलेंडर का नौवां महीना सितंबर शुरू होने वाला है. भाद्रपद और सितंबर महीने में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, विश्वकर्मा पूजा, हरितालिका तीज, राधाष्टमी, अनंत चतुर्दशी से लेकर पितृ पक्ष तक कई व्रत-त्योहारों को मनाया जाएगा. यहां आप जान सकते हैं सितंबर में कौन-कौन से व्रत-त्योहार किस-किस तारीख को पड़ रहे हैं?
4 सितंबर को पूरे देश में धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के भक्त व्रत रखते हैं और कृष्ण भगवान की पूजा-अर्चना करते हैं. 14 सितंबर को हरितालिका तीज एवं चतुर्थी चंद्र का पर्व मनाया जाएगा. हरितालिका तीज के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखकर पूजा करती हैं. पूरे देश में 15 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी पूरी आस्था से मनाई जाएगी. हर साल की तरह इस साल भी 17 सितंबर को विश्वकर्मा भगवान की पूजा की जाएगी. पितरों को समर्पित पितृपक्ष का आरंभ 27 सितंबर 2026 से होगा. 26 सितंबर को अगस्त्य मुनि को तर्पण दिया जाएगा.
सितंबर 2026 के व्रत-त्योहार
- 1 सितंबर: नागपंचमी (गुजरात)
- 2 सितंबर: हल षष्ठी
- 2 सितंबर: रांधण छठ
- 3 सितंबर: शीतला सातम
- 4 सितंबर: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, विंध्यवासिनी जयंती, कालाष्टमी
- 5 सितंबर: दही हंडी
- 5 सितंबर: गोगा नवमी, शिक्षक दिवस
- 7 सितंबर: बछ बारस द्वादशी, अजा एकादशी
- 8 सितंबर: पर्यूषण शुरू, भौम प्रदोष व्रत
- 9 सितंबर: मासिक शिवरात्रि
- 11 सितंबर: पोला, भाद्रपद अमावस्या
- 13 सितंबर: वराह जयंती
- 14 सितंबर: हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी, गौरी हब्बा
- 15 सितंबर: ऋषि पंचमी
- 16 सितंबर: बलराम जयंती
- 17 सितंबर: विश्वकर्मा पूजा, कन्या संक्रांति
- 18 सितंबर: दूर्वा अष्टमी
- 19 सितंबर: राधा अष्टमी
- 19 सितंबर: महालक्ष्मी व्रत शुरू
- 22 सितंबर: परिवर्तनी एकादशी, कल्कि द्वादशी
- 23 सितंबर: वामन जयंती, भुवनेश्वरी जयंती
- 24 सितंबर: गुरु प्रदोष व्रत
- 25 सितंबर: गणेश विसर्जन, अनंत चतुर्दशी
- 26 सितंबर: पूर्णिमा श्राद्ध, भाद्रपद पूर्णिमा व्रत
- 27 सितंबर: पितृपक्ष आरंभ, प्रतिपदा श्राद्ध
- 28 सितंबर: द्वितीया श्राद्ध
- 29 सितंबर: तृतीया श्राद्ध, विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी
- 30 सितंबर: चतुर्थी श्राद्ध और पंचमी श्राद्ध