Flowers Dear to Goddess Durga
Flowers Dear to Goddess Durga
Flowers Dear to Goddess Durga: देश में हर तरफ नवरात्रि को लेकर उत्साह है. मां दुर्गा के मंदिर सज-धजकर तैयार हैं. शारदीय नवरात्रि 2026 का शुभारंभ 11 अक्टूबर से होने जा रहा है और इसका समापन 20 अक्टूबर 2026 को होगा. नवरात्रि में नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है. आज हम आपको बता रहे हैं मां शैलपुत्री से माता सिद्धिदात्री तक मां दुर्गा के किस स्वरूप को कौन से फूल प्रिय हैं. मां दुर्गा को नवरात्रि के दौरान पुष्प अर्पित करते समय ध्यान रखना चाहिए कि पूजा के लिए ताजे और साफ फूल हों. देवी को फूल चढ़ाने से पहले पूजा स्थल को साफ रखें.
1. मां शैलपुत्री को चढ़ाएं सफेद कनेर
शारदीय नवरात्रि 2026 के पहले दिन यानी 11 अक्टूबर को मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा की जाएगी. मां शैलपुत्री को पर्वतराज हिमालय की पुत्री माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक मां शैलपुत्री की पूजा में सफेद कनेर के फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है. आप मां की उपासना लाल फूलों से भी कर सकते हैं.
2. मां ब्रह्मचारिणी को गुड़हल का फूल प्रिय
नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की जाती है. शारदीय नवरात्रि 2026 में 12 अक्टूबर को मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की जाएगी. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक मां ब्रह्मचारिणी को गुड़हल का फूल बहुत पसंद है. ऐसे में आप गुड़हल का फूल जरूर चढ़ाएं.
3. मां चंद्रघंटा को अर्पित करें कमल का फूल
शारदीय नवरात्रि 2026 के तीसरे दिन 13 अक्टूबर को मां चंद्रघंटा की पूजा की जाएगी. माता रानी का यह स्वरूप साहस, पराक्रम और शक्ति से जुड़ा है. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक मां दुर्गा के इस स्वरूप को कमल का फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है. इसके अलावा पीले रंग के फूल भी अर्पित कर सकते हैं.
4. मां कूष्मांडा को गुड़हल और चमेली के फूल प्रिय
शारदीय नवरात्रि 2026 के चौथे दिन 14 अक्टूबर को मां कूष्मांडा की आराधना की जाएगी. ऐसी धार्मिक मान्यता है कि मां कूष्मांडा की मुस्कान से सृष्टि की रचना हुई थी. मां दुर्गा के इस स्वरूप को गुड़हल और चमेली के फूल बहुत प्रिय हैं. ऐसे में आप इन फूलों को जरूर अर्पित करें.
5. मां स्कंदमाता को चढ़ाएं पीले फूल
शारदीय नवरात्रि 2026 के पांचवें दिन 15 अक्टूबर को मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की जाएगी. मां स्कंदमाता को पीले रंग के फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है. आप गेंदे के फूल अर्पित कर सकते हैं.
6. मां कात्यायनी को अर्पित करें गेंदे के फूल
शारदीय नवरात्रि 2026 के छठे दिन 16 अक्टूबर को मां कात्यायनी की पूजा की जाएगी. मां दुर्गा के इस स्वरूप को गेंदे के फूल या पीले रंग के अन्य पुष्प अर्पित करने से माता रानी की विशेष कृपा बरसती है.
7. मां कालरात्रि को चढ़ाएं अपराजिता पुष्प
शारदीय नवरात्रि 2026 के सातवें दिन 17 अक्टूबर को मां कालरात्रि की आराधना की जाएगी. मां दुर्गा इस स्वरूप को नीले रंग का अपराजिता पुष्प अर्पित करना शुभ माना जाता है.
8. मां महागौरी को चढ़ाएं सफेद फूल
शारदीय नवरात्रि 2026 के आठवें दिन 18 अक्टूबर को मां महागौरी की पूजा-अर्चना की जाएगी. माता महागौरी सफेद रंग के फूल बहुत प्रिय हैं. ऐसे में इस दिन सफेद रंग के फूल जरूर अर्पित करें. आप सफेद कमल, चमेली या अन्य सफेद पुष्पों से मां का पूजा कर सकते हैं.
9. मां सिद्धिदात्री को चढ़ाएं ये फूल
शारदीय नवरात्रि 2026 के नौवें यानी अंतिम दिन 19 अक्टूबर मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी. मां सिद्धिदात्री चंपा या गुड़हल के फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है.