scorecardresearch

Brahmacharini Puja: आज रात करीब 10 बजे शुरू हो जाएगी तृतीया, जानें क्या शाम की पूजा में बदल जाएगा देवी का स्वरूप?

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है. हालांकि इस बार रात 10 बजकर 13 मिनट से तृतीया शुरू होगी. अब कई भक्तों के मन सवाल उठ रहा है कि क्या तृतीया शुरू होने पर पूजा के लिए देवी का स्वरूप बदल जाएगा? चलिए इसके बारे में बताते हैं.

Advertisement
Maa Brahmacharini Maa Brahmacharini

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है. आज यानी सोमवार को नवरात्रि का दूसरा दिन है. आज मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होगी. लेकिन इस बार एक पेंच फंस है. आज रात यानी सोमवार की  रात 10 बजकर 13 मिनट के बाद तृतीया शुरू होगी. इसका मतलब है कि रात को तीसरा दिन शुरू हो जाएगा. अब कई लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि रात में तृतीया शुरू हो रहा है तो आज ही मां की तीसरे रूप की पूजा होगी? चलिए आपके इस शंका का समाधान करते हैं.

द्वितीया और तृतीया को लेकर सस्पेंस-
आज यानी सोमवार की रात 10 बजकर 13 मिनट तक ही द्वितीया है. इसके बाद तृतीया शुरू हो जाएगी. भले ही रात में तृतीया शुरू हो रही है. लेकिन सूर्योदय के समय द्वितीया होने की वजह आज नवरात्रि का दूसरा दिन ही रहेगा.

आज पूरे दिन किस देवी की पूजा होगी?
कई लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि रात को तृतीया शुरू हो जाने क्या मां दुर्गा के तीसरे रूप की पूजा आज ही शुरू हो जाएगी. लेकिन ऐसा नहीं है. आज पूरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की ही पूजा होगी. द्वितीया सुबह से रात 10 बजकर 13 मिनट तक है. इसके बाद तृतीया शुरू होगी. इसका मतलब ये नहीं है कि सुबह या शाम की पूजा में देवी का स्वरूप बदल जाएगा. नवरात्रि के दूसरे दिन आराधना मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है. इसलिए ये साफ है कि आज यानी सोमवार को पूरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की ही पूजा होगी.

तय और संयम का प्रतीक है ये रूप-
धार्मिक परंपराओं के मुताबिक मां ब्रह्मचारिणी का रूप तय और संयम का प्रतीक माना जाता है. मां के दाहिने हाथ में जपमाला और बाएं हाथ में कमंडल रहता है. सुबह समय कम हो तो शाम को भी पूजा कर सकते हैं. आज सूर्यास्त के समय भी द्वितीया ही रहेगी. सिर्फ तिथि बदलने के इंतजार में पूजा को देर रात तक टालने की जरूरत नहीं है.

ये भी पढ़ें: