khatu shyamji
khatu shyamji
सीकर के खाटू श्याम जी में चल रहे फागुनी मेले में 21 फरवरी से 25 फरवरी तक 5 दिन में 7 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दर्शन किए हैं और लगातार भक्तों की भीड़ बढ़ रही है. मेले के अंतिम तीन दिन 26, 27 और 28 फरवरी को लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन के लिए पहुंचेंगे. इस भक्ति के सैलाब में अलग-अलग तरह के नजारे देखने को मिल रहे हैं. कोई भक्त किलो पर लेटते हुए बाबा श्याम के पास पहुंच रहा है, तो कोई भक्त नंगे पैर हाथ में दर्जनों ध्वज लेकर बाबा श्याम के दर पर पहुंच रहा है.
कुत्ता भी बाबा श्याम के दर पर पहुंचा
इंसानों के साथ जीव जंतु भी बाबा श्याम की पदयात्रा कर रहे हैं. इन दोनों एक कुत्ता भी बाबा श्याम के दर पर पैदल पहुंचा है. जोबनेर से करीब 60 किलोमीटर पैदल चलकर यह कुत्ता खाटू नगरी पहुंचा. इसको देखने के लिए लोगों की भीड़ में पड़ी. रास्ते में कुत्ते के पैर में हुए घाव पर लोगों ने दवाई लगाई व पट्टी बांधी. लोग इस कुत्ते के साथ सेल्फी लेते हुए भी नजर आ रहे हैं.
वीआईपी भंडारों की भरमार
खाटू नगरी में भक्ति का सैलाब उमड़ रहा है. चारों तरफ बाबा श्याम के जयकारे सुनाई दे रही हैं. लोग नंगे पैर 35 से 40 किलोमीटर पैदल चलकर बाबा श्याम के दर्शन कर रहे हैं. प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग बाबा श्याम के ध्वज चढ़ा रहे हैं. इस दौरान चोमू से रिंगस व खाटू श्याम जी तक सड़क के दोनों तरफ भक्तों के लिए वीआईपी भंडारों की भरमार है. इनमें किसी फाइव स्टार होटल जैसे इंतजाम है और हर 5 से 10 मिनट में खाद्य सामग्री आइटम है.
कुछ जगह पर सेवादार पैदल आने वाले श्रद्धालुओं के पैरों की मालिश कर रहे हैं. कुछ जगहों पर पैरों की मसाज की जा रही है. भक्ति के अद्भुत सैलाब में अनोखा संगम देखने को मिल रहा है. राजस्थान के अलावा हरियाणा उत्तर प्रदेश उत्तराखंड गुजरात महाराष्ट्र दिल्ली कर्नाटक झारखंड सहित देश के अलग-अलग कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा श्याम की नगरी पहुंच रहे हैं. चारों तरफ भक्ति का सैलाब देखने को मिल रहा है.
मेले के दौरान चप्पे चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे
मेले के दौरान प्रशासन पुलिस मंदिर समिति की तरफ से वेतन इंतजाम किए गए हैं. मंदिर समिति के सचिव मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 21 तारीख से 25 फरवरी तक फागुनी मेले के दौरान 6 लाख 7000 से ज्यादा श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन कर चुके हैं. प्रमुख लाइनों के अलावा अन्य जगह से भी लगातार श्रद्धालु बाबा शाम के दर्शन कर रहे हैं. सभी लाइनों इसे गुजरने वाले लोगों की काउंटिंग के लिए देश का सबसे एडवांस कैमरा व टेक्नोलॉजी खाटू श्याम मंदिर में लगाई गई है.
200 से ज्यादा भंडारे
मेले के दौरान चप्पे चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. 5000 से ज्यादा पुलिसकर्मी सुरक्षा गार्ड व पुलिस के अधिकारी 24 घंटे लगातार मिली की व्यवस्था में लगी हुई है. खाटू श्याम से चोमू तक करीब 200 से ज्यादा छोटे-बड़े भंडारे चल रही हैं और लोगों को जूस शेख मिठाई फल फास्ट फूड सभी एक से बढ़कर एक लजीज पकवान इन भंडारों में खाने को मिल रहे हैं.
रिपोर्टर: हिमांशु शर्मा
ये भी पढ़ें: