scorecardresearch

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि में भूलकर भी न करें ये गलतियां, मां दुर्गा की पूजा के समय रखें इन बातों का ध्यान

शारदीय नवरात्रि का हिंदू धर्म में खास महत्व है. यह पर्व मां दुर्गा से जुड़ा हुआ है. ऐसे में इस पर्व के दौरान कुछ खास बाते हैं जिनका ध्यान रखना है. साथ ही कुछ ऐसे काम भी है जिनको करने की बिल्कुल मनाही है.

Advertisement
Shardiya Navratri 2026 Shardiya Navratri 2026

शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म का एक खास पर्व है. यह पर्व मां दुर्गा को समर्पित है. इन नौ दिनों में भक्त मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करते हैं. कई लोग व्रत रखते हैं और घर में पूजा-पाठ करते हैं. मान्यता है कि नवरात्रि में सच्चे मन से मां दुर्गा की पूजा करने से घर में सुख, शांति और खुशहाली आती है. ऐसे में  शारदीय नवरात्रि के दौरान कुछ चीज़ों को करना चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है, यह जानना काफी जरूरी हो जाता है.

नवरात्रि में रोज करें मां दुर्गा की पूजा

नवरात्रि के दौरान सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें. इसके बाद पूजा स्थल की सफाई करें. मां दुर्गा के सामने दीपक जलाएं और फूल, फल तथा मिठाई चढ़ाएं. पूजा करते समय मां दुर्गा का ध्यान करें और अपनी मनोकामना उनके सामने रखें. अपनी श्रद्धा के अनुसार दुर्गा चालीसा या मंत्रों का पाठ भी कर सकते हैं.

घर की सफाई और शुद्धता का रखें ध्यान

नवरात्रि में घर और पूजा स्थल को साफ रखना चाहिए. पूजा की जगह पर गंदगी न होने दें. यदि घर में कलश स्थापना की गई है, तो उसकी नियमित पूजा करें. पूजा के दौरान मन को शांत रखें और अच्छे विचार अपनाएं. इस समय परिवार के सदस्यों के साथ प्रेम से रहें और किसी से बेवजह झगड़ा न करें.

नवरात्रि में इन कामों से बचें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के दौरान मांस, मछली और अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए. कई भक्त प्याज और लहसुन भी नहीं खाते हैं. यदि आप व्रत रख रहे हैं, तो अपने नियमों के अनुसार सात्विक भोजन करें. शराब और तंबाकू जैसी चीजों से दूर रहें. किसी का अपमान करना, झूठ बोलना और दूसरों को दुख पहुंचाना भी अच्छा नहीं माना जाता है.

व्रत रखते समय इन बातों का रखें ध्यान

नवरात्रि में व्रत रखने वाले लोगों को अपने खानपान का खास ध्यान रखना चाहिए. फल, दूध, दही और व्रत में खाई जाने वाली चीजों का सेवन कर सकते हैं. दिनभर पर्याप्त पानी पिएं और अपनी सेहत का ध्यान रखें. यदि आप बीमार हैं या कोई दवा लेते हैं, तो व्रत रखने से पहले डॉक्टर की सलाह लें.

सच्चे मन से करें मां दुर्गा की आराधना

शारदीय नवरात्रि केवल पूजा और व्रत का पर्व नहीं है, बल्कि यह अच्छे विचार अपनाने और दूसरों की मदद करने का भी अवसर है. इन नौ दिनों में जरूरतमंद लोगों की सहायता करें और अपने व्यवहार में प्रेम तथा दया बनाए रखें. मां दुर्गा की पूजा करते समय दिखावे के बजाय श्रद्धा और साफ मन को महत्व दें.