Char Dham Yatra 2026
Char Dham Yatra 2026
उत्तराखंड में पवित्र चार धाम यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल 2026 से हो चुकी है. चारधाम यात्रा पूरे शबाब पर है. श्रद्धालुओं के बीच इस यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह. केदारनाथ, बदरीनाथ से लेकर यमुनोत्री और गंगोत्री तक में श्रद्धालुओं का तांता हर दिन लग रहा है. देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवभूमि उत्तराखंड पहुंच रहे हैं, जिसके चलते चारों धामों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है.
इतने श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन
13 मई 2026 को यमुनोत्री धाम में 13315, गंगोत्री में 13403, केदारनाथ में 32427 और बदरीनाथ धाम में 21260 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए. 14 मई को चारों धामों में कुल 80405 यात्रियों ने दर्शन किए. अब तक की कुल श्रद्धालुओं की संख्या 1260478 पहुंच गई है. इसमें यमुनोत्री में कुल 207390, गंगोत्री में 205425, केदारनाथ में 523582 और बदरीनाथ धाम में 324081 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं.
वाहनों की लगातार बढ़ रही आवाजाही
चारधाम यात्रा में 14 मई 2026 तक वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है. बदरीनाथ धाम में शुक्रवार को 2062 वाहन पहुंचे हैं. अब तक कुल 43892 वाहन पहुंच चुके हैं. केदारनाथ धाम में शुक्रवार को 2360 वाहन पहुंचे, जबकि कुल संख्या 36609 हो गई है. यमुनोत्री धाम में शुक्रवार को 1013 वाहन पहुंचे और कुल 20164 वाहन पहुंच चुके हैं. गंगोत्री धाम में शुक्रवार को 1230 वाहन पहुंचे हैं, जबकि अब तक कुल 20825 वाहन पहुंच चुके हैं. चारों धामों में शुक्रवार कुल 6665 वाहन पहुंचे और कुल वाहनों की संख्या 121490 हो गई है.
यात्रा के दौरान इतने लोगों की मौत
यात्रा के दौरान अब तक स्वास्थ्य संबंधी कारणों से कुल 40 यात्रियों की मौत दर्ज की गई है. इनमें केदारनाथ में सबसे अधिक 22, बदरीनाथ में 7, यमुनोत्री में 6 और गंगोत्री में 5 श्रद्धालुओं की मौत हुई है. अन्य किसी कारण या प्राकृतिक आपदा से मौत की सूचना नहीं है.
बुकिंग और रजिस्ट्रेशन पहले ही करें
चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है. आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीके से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इस यात्रा पर जाने से पहले होटल और यात्रा टिकट पहले से बुक कर लें क्योंकि पीक सीजन में भीड़ ज्यादा होती है, इसलिए प्लानिंग समय से करें. यात्रा का एक बेसिक इटिनरेरी जरूर बनाएं.
(अंकित शर्मा की रिपोर्ट)