scorecardresearch

Vastu tips: दरवाजे के पीछे भूलकर भी न टांगे ये 5 चीजें, वरना हो जाएंगे कंगाल!

वास्तु शास्त्र के अनुसार दरवाजे के पीछे कुछ चीजें रखना या लटकाना अशुभ माना गया है. ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है और इसका असर आर्थिक स्थिति, मानसिक शांति और परिवार की सेहत पर पड़ सकता है. तो चलिए आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं जिन्हें गलती से भी दरवाजे के पीछे नहीं टांगना चाहिए.

Vastu of hanging clothes behind door Vastu of hanging clothes behind door

वास्तु शास्त्र को हमारे भारत में खास महत्व दिया जाता है. इसमें घर की दिशा, सजावट और वस्तुओं के सही स्थान को लेकर कई महत्वपूर्ण नियम बताए गए हैं. मान्यता है कि यदि घर में वास्तु के नियमों का पालन किया जाए, तो सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है. वहीं छोटी-छोटी गलतियां भी कई बार बड़े वास्तु दोष का कारण बन जाती हैं.

आपने नोटिस किया होगा कि, अक्सर लोग घर की सफाई या सामान व्यवस्थित करने के दौरान दरवाजे के पीछे लगी खूंटी पर कपड़े, बैग या दूसरी चीजें टांग देते हैं. देखने में यह सामान्य आदत लगती है, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार दरवाजे के पीछे कुछ चीजें रखना या लटकाना अशुभ माना गया है. ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है और इसका असर आर्थिक स्थिति, मानसिक शांति और परिवार की सेहत पर पड़ सकता है. तो चलिए आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं जिन्हें गलती से भी दरवाजे के पीछे नहीं टांगना चाहिए.

कपड़े
वास्तु शास्त्र के अनुसार दरवाजे के पीछे गंदे या ज्यादा कपड़े नहीं टांगने चाहिए. कपड़ों का ढेर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा जमा होने लगती है. इससे व्यक्ति को मानसिक तनाव, आलस्य और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है. साथ ही घर का वातावरण भी भारी बना रहता है.

दवाइयां
दरवाजे के पीछे दवाइयों से भरा बैग लटकाना भी अच्छा नहीं माना जाता. वास्तु मान्यताओं के अनुसार दवाइयां बीमारी का प्रतीक होती हैं. ऐसे में इन्हें दरवाजे के पीछे रखने से घर में बीमारियों का प्रभाव बना रह सकता है.

पुराना कैलेंडर
कई लोग पुराने कैलेंडर को हटाने की बजाय दरवाजे के पीछे टांग देते हैं. वास्तु शास्त्र में इसे अशुभ माना गया है. कहा जाता है कि पुराना कैलेंडर बीते समय का प्रतीक होता है और इसे संभालकर रखने से जीवन में प्रगति रुक सकती है.  

जूते-चप्पल और गीला तौलिया
दरवाजे के पीछे जूते-चप्पलों का ढेर लगाना भी वास्तु दोष पैदा कर सकता है. मान्यता है कि इससे घर में अशांति और तनाव बढ़ता है. वहीं गीला तौलिया दरवाजे के पीछे टांगने से भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. वास्तु के अनुसार गीली चीजें नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं, जिससे घर के सदस्यों पर बुरा असर पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: