
Sadhvi Ishika Taneja (Photo/Social Media)
Sadhvi Ishika Taneja (Photo/Social Media)
एक्ट्रेस से साध्वी बनीं इशिका तनेजा एक बार फिर सुर्खियों में है. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वो अपनी सुरक्षा के लिए चाकू खरीदने की अपील कर रही हैं. इस वीडियो में वो कहती हैं कि हम सब 20-20 हजार, 30-30 हजार और एक-एक लाख के महंगे-महंगे फोन खरीद लेते हैं. मैं आपसे निवेदन करती हूं कि जो 500-500 के कच्चे नारियल काटने वाले शस्त्र होते हैं, उनको भी खरीदकर अपने घर में रखिए, क्योंकि ये मोबाइल और फोन इन जेहादियों से नहीं बचाएगा. वो कहती हैं कि जब ये आपके घरों को लूटने आएंगे और आपकी बेटियों को उठाएंगे तो आपको मोबाइल और रील नहीं बचाएगा. ये वीडियो उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का है, जहां एक कार्यक्रम को साध्वी संबोधित कर रही हैं.
कौन हैं साध्वी इशिका तनेजा?
साध्वी इशिका तनेजा 29 जनवरी 2025 को प्रयागराज महाकुंभ में सनातन धर्म की सेवा का संकल्प लिया था. जनवरी 2025 में मध्य प्रदेश के जबलपुर में शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज के मार्गदर्शन में गुरु दीक्षा ली थी. इस दिन ही उन्होंने ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कह दिया था. इशिका ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. उन्होंने फिल्मों में भी काम किया है.

मॉडलिंग भी कर चुकी हैं साध्वी इशिका-
साध्वी इशिका तनेजा मिस वर्ल्ड टूरिज्म और मिस इंडिया का खिताब जीत चुकी हैं. वो शोबिज की चर्चित एक्ट्रेस रही हैं. साल 2016 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भारत की 100 सफल महिलाओं की कैटेगरी में इशिका को राष्ट्रपति पुरस्कार दिया था. इशिका भंडारकर की फिल्म 'इुंद सरकार' में एक्टिंग कर चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने विक्रम भट्ट की सीरीज 'हद' में भी काम किया है.
उनका नाम 60 मॉडलों पर 60 मिनट के भीतर 60 फुल फेस एयरब्रश मेकअप करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. इसके लिए उनका नाम गिनीज बुक में शामिल किया गया.
ये भी पढ़ें: