scorecardresearch

Acchi Baat: रामचरितमानस से सीखें जीवन जीने की कला, भगवान राम के त्याग और भरत के प्रेम की कहानी

अच्छी बात के इस एपिसोड में भगवान राम की 10 प्रमुख शिक्षाओं में से तीन महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा की गई है. पहली शिक्षा 'एक पत्नी व्रत' है. पंचवटी में जब शूर्पणखा ने भगवान राम के सामने विवाह का प्रस्ताव रखा, तब उन्होंने माता सीता की ओर देखते हुए उसे अस्वीकार कर दिया. यह प्रसंग सिखाता है कि वासना से बचने के लिए अपनी पत्नी के प्रति निष्ठावान रहना चाहिए. दूसरी शिक्षा 'भाई के प्रति प्रेम' है. भगवान राम ने अपने भाई भरत के लिए राजपाट त्याग दिया और वनवास चले गए. वहीं, भरत ने भी राजगद्दी ठुकरा दी और नंगे पैर राम जी से मिलने चित्रकूट पहुंच गए. आज के समय में जहां भाई-भाई में विवाद होते हैं, वहां राम और भरत का यह प्रेम एक आदर्श है. तीसरी शिक्षा 'जीवन जीने की कला' है. विपरीत परिस्थितियों में भी भगवान राम ने धैर्य नहीं खोया. राज्याभिषेक की जगह वनवास मिलने पर भी वे मुस्कुराते रहे. इसके अलावा, पनवेल के लोगों से जुड़ा एक हास्य प्रसंग भी साझा किया गया है. देखिए अच्छी बात.