scorecardresearch

Acchi Baat: Bageshwar Dham में गूंजे श्रीराम के जयकारे, बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने मनाया भव्य जन्मोत्सव

मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस विशेष अवसर पर देश-दुनिया से लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा का आशीर्वाद लेने पहुंचे. कार्यक्रम के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने भक्तों की अटूट श्रद्धा और समर्पण की सराहना करते हुए कहा, 'हम आपकी श्रद्धा को और समर्पण को लाखों-लाखों बार धन्यवाद दे रहे हैं.' उन्होंने पंडाल में की गई भव्य लाइटिंग की प्रशंसा की और बताया कि इस उत्सव में वृंदावन सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए संतों और महंतों ने भगवत चर्चा और प्रवचन से भक्तों को निहाल किया.