scorecardresearch

Acchi Baat: सृष्टि का निर्माण, सुख-दुख का मूल कारण, जानिए जीवन में शिक्षा तथा संस्कारों का महत्व

धार्मिक एवं आध्यात्मिक प्रवचन में ब्रह्मांड की उत्पत्ति, पंचतत्वों के महत्व और ब्रह्मा जी द्वारा की गई सृष्टि रचना का विस्तृत वर्णन किया गया. प्रवचन के दौरान बताया गया कि भूमि, गगन, वायु, अग्नि और नीर से ही पंचतत्व बनते हैं जिनसे संपूर्ण संसार का निर्माण हुआ है. इसके साथ ही सुख और दुख की परिभाषा समझाते हुए कहा गया कि मन में उठने वाली अनियंत्रित इच्छाएं ही दुख का मुख्य कारण होती हैं, जबकि भगवान की भक्ति में लीन रहना ही सच्चा सुख है. कथा में युवाओं को सोशल मीडिया और रील्स में समय नष्ट न करने, मेहनत करने और माता-पिता का आदर करने की प्रेरणा दी गई. अभिभावकों को भी सलाह दी गई कि वे अपनी संतान को केवल धन-संपत्ति देने के बजाय श्रेष्ठ संस्कार और शिक्षा प्रदान करें, जिससे समाज और राष्ट्र का कल्याण हो सके. देखिए अच्छी बात.