scorecardresearch

Acchi Baat: हनुमान जी की 5 छलांगों का क्या है आध्यात्मिक अर्थ? देखिए अच्छी बात धीरेंद्र शास्त्री के साथ

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हनुमान जी की भक्ति और उनके चरित्र पर प्रकाश डाला है. उन्होंने कहा कि हनुमान जी की कृपा केवल चित्र की पूजा से नहीं, बल्कि अपना चरित्र सुधारने से प्राप्त होती है. शास्त्री जी ने हनुमान जी के जीवन की पांच प्रमुख 'छलांगों' की व्याख्या करते हुए बताया कि पहली छलांग ज्ञान की, दूसरी भक्ति की, तीसरी वैराग्य की, चौथी ध्यान की और पांचवीं छलांग भगवान में विलीन होने की थी. उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि 'मंजिल उनको मिलती है जिनके हौसलों में जान होती है'. इसके साथ ही उन्होंने माता-पिता की सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया और कहा कि जो संतान अपने माता-पिता को प्रसन्न नहीं रख सकती, वह ईश्वर को कभी प्राप्त नहीं कर सकती. उन्होंने गौ सेवा पर भी विशेष जोर दिया.