scorecardresearch

Acchi Baat: राधा रानी को बेटी मानने वाले सेठ की अद्भुत कथा, धीरेंद्र शास्त्री के साथ देखिए अच्छी बात

अच्छी बात के इस एपिसोड में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बेटियों के महत्व और भक्ति की शक्ति पर प्रकाश डाला है. उन्होंने बरसाने के एक नि:संतान (पुत्री के संदर्भ में) सेठ की सत्य कथा सुनाई, जिन्होंने राधा रानी को अपनी बेटी मान लिया था. कथा के अनुसार, राधा रानी ने स्वयं प्रकट होकर एक मनहारिणी से चूड़ी पहनकर सेठ का मान रखा. शास्त्री जी ने जोर देकर कहा कि बेटियां भाग्यशाली घरों में ही जन्म लेती हैं और वे कुल का गौरव होती हैं. इसके साथ ही, उन्होंने हनुमान जी की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि संकट के समय स्वयं भगवान भी हनुमान जी को पुकारते हैं.