अच्छी बात के इस एपिसोड में पंडित धीरेंद्र शास्त्री राम राज्य और रावण राज्य के बीच का अंतर बता रहे हैं. कथा में बताया गया कि जहां नेता और अधिकारी केवल अपना स्वार्थ देखते हैं और भ्रष्टाचार करते हैं, वह रावण राज्य है, जबकि जहां वे जनता का भरण-पोषण करते हैं, वह राम राज्य है. इसके अलावा, मांसाहार को बढ़ावा देने वाले समाज को रावण राज्य और फलाहार को अपनाने वाले समाज को राम राज्य का प्रतीक बताया. सुंदरकांड के प्रसंगों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि व्यक्ति को बाहर से सांसारिक जिम्मेदारियां निभानी चाहिए, लेकिन अंदर से भगवान के प्रति समर्पित और संन्यासी की तरह रहना चाहिए. इस दौरान संगम नगरी में संतों और श्रद्धालुओं का बड़ा जमावड़ा देखने को मिला. देखिए अच्छी बात.