अच्छी बात के इस एपिसोड में भगवान की सच्ची भक्ति और जीवन में उनके महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई. यह बताया गया कि भगवान केवल दिखावे की भक्ति से नहीं, बल्कि आचरण की शुद्धि और सच्चे प्रेम से प्रसन्न होते हैं. जीवन में भगवान का आशीर्वाद पाने के लिए दो मुख्य मंत्र दिए गए. 'शुक्राना' यानी हर परिस्थिति में भगवान का धन्यवाद करना और 'मुस्कुराना' यानी हमेशा खुश रहना. इसके साथ ही अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए जानलेवा हमले का जिक्र करते हुए बताया गया कि उन पर दो बार गोली चली, लेकिन भगवान की कृपा से उनकी जान बच गई. यह इस बात का प्रमाण है कि मारने वाले से बचाने वाला भगवान हमेशा बड़ा होता है. देखिए अच्छी बात.