scorecardresearch

Acchi Baat: हनुमान जी के जीवन से मिलने वाली सीख, पंडित धीरेंद्र शास्त्री के साथ देखिए अच्छी बात

अच्छी बात के इस एपिसोड में हनुमान जी के बहुआयामी चरित्र और उनकी विशेषताओं का वर्णन किया गया है. हनुमान जी को विद्यार्थियों, पुलिसकर्मियों और डॉक्टरों के लिए एक आदर्श प्रेरणास्रोत बताया गया है. बचपन में सूर्य को निगलने का प्रसंग विद्या के प्रति उनकी लगन को दर्शाता है. माता सीता की खोज को एक अंतरराष्ट्रीय चोरी सुलझाने जैसा बताया गया है. सुरसा के मुख में प्रवेश कर वापस आने की घटना को दुनिया की पहली एंडोस्कोपी का उदाहरण दिया गया है जिससे डॉक्टर प्रेरणा ले सकते हैं. इसके अलावा, जीवन में सही सलाहकार के महत्व पर भी जोर दिया गया है. देखें अच्छी बात.