scorecardresearch

Acchi Baat: एकादशी पर जब भक्त का भोजन खाने प्रकट हुआ पूरा राम दरबार, जानें ये रोचक कथा..देखिए अच्छी बात

एक सीधे-साधे और भोजन के शौकीन व्यक्ति की रोचक आध्यात्मिक कथा, जिसे घरवालों ने काम न करने पर घर से निकाल दिया था. वह एक मठ में बाबा बन गया, जहां उसे सिर्फ खाने से मतलब था. एक बार एकादशी के दिन जब मठ में भोजन नहीं बना, तो उसे कच्चा राशन दिया गया और भगवान को भोग लगाकर खाने को कहा गया. अपने भोलेपन में उसने भगवान राम को सच में भोजन के लिए बुलाया. उसकी सरलता और निश्चल भक्ति को देखकर पहले भगवान राम और माता सीता प्रकट हुए. अगली एकादशी पर लक्ष्मण जी भी आए. तीसरी बार तो भगवान राम पूरा राम दरबार लेकर प्रकट हो गए. भीड़ देखकर भोले भक्त ने भगवान से कहा कि अब वे अपना भोजन खुद बनाएं. इस अद्भुत कथा में माता सीता ने अन्नपूर्णा का रूप धारण कर स्वयं भोजन बनाया और भगवान ने भक्त की सरलता पर कृपा की. देखें अच्छी बात.