अच्छी बात के इस एपिसोड में भागवत कथा के महत्व और श्री शुकदेव जी महाराज के जन्म प्रसंग का वर्णन किया गया है. कथा के अनुसार, एक बार नारद जी के उकसाने पर माता पार्वती ने भगवान शिव से उनके गले में मौजूद मुंडों की माला और भस्म के रहस्य के बारे में पूछा. भगवान शिव ने बताया कि यह मुंड और भस्म स्वयं पार्वती जी के पूर्व जन्मों की है. इसके बाद माता पार्वती ने भगवान शिव से अमर कथा सुनाने का आग्रह किया. भगवान शिव ने डमरू बजाकर अमर कथा शुरू की, लेकिन बीच में माता पार्वती सो गईं. उसी दौरान बरगद के पेड़ पर बैठे एक तोते ने यह कथा सुन ली. जब भगवान शिव को यह पता चला, तो वे त्रिशूल लेकर तोते के पीछे दौड़े. प्राण बचाते हुए वह तोता महर्षि वेदव्यास जी की पत्नी के मुख के रास्ते उनके गर्भ में चला गया. बारह वर्ष बाद वही तोता श्री शुकदेव जी महाराज के रूप में प्रकट हुआ, जिन्होंने बाद में श्रीमद् भागवत महापुराण का प्रचार किया. देखिए अच्छी बात.