scorecardresearch

Acchi Baat: माता सती ने क्यों ली राम जी की परीक्षा, अच्छी बात में पार्वती जन्म का रहस्य जानिए

अच्छी बात के इस एपिसोड में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने माता सती और भगवान शिव के प्रसंग का वर्णन किया है. कथा में बताया गया कि जब माता सती ने सीता का भेष धारण कर भगवान राम की परीक्षा ली, तो भगवान शिव ने मन ही मन उन्हें पत्नी रूप में त्याग दिया. इसके बाद सती ने पिता दक्ष के यज्ञ में अपमानित होकर प्राण त्याग दिए और अगले जन्म में पर्वतराज हिमवान और माता मैना के घर पार्वती के रूप में जन्म लिया. कथा में 'मैना' शब्द का अर्थ समझाते हुए कहा गया कि जिसके भीतर का 'मैं' यानी अहंकार समाप्त हो जाता है, उसी के घर जगदंबा का वास होता है. इसके साथ ही आगरा के शिवप्रताप सिंह के प्रश्न का उत्तर देते हुए बताया गया कि भगवान इंसान को महान बनाने के लिए ही जीवन में कठिनाइयां और संघर्ष देते हैं, ठीक वैसे ही जैसे सोना आग में तपकर ही आभूषण बनता है. देखिए अच्छी बात.