scorecardresearch

Acchi Baat: माता सती का त्याग और पार्वती का जन्म, पंडित धीरेंद्र शास्त्री के साथ देखिए अच्छी बात

अच्छी बात के इस एपिसोड में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने माता सती और भगवान शंकर की कथा सुनाई गई. जब माता सती ने श्री राम की परीक्षा लेने के लिए सीता का भेष धारण किया, तो राम जी ने उन्हें पहचान लिया. वापस आकर जब सती ने शंकर जी से झूठ बोला कि उन्होंने कोई परीक्षा नहीं ली, तो भोलेनाथ ने ध्यान में सत्य जान लिया. चूंकि सती ने माता का रूप धारण कर लिया था, शंकर जी ने उनका त्याग कर दिया. बाद में राजा दक्ष के यज्ञ में अपमान देखकर सती ने प्राण त्याग दिए. प्रवचन में बताया गया कि सती ही दूसरे जन्म में हिमवान के घर पार्वती के रूप में जन्मीं. हिमवान की पत्नी मैना का नाम इस बात का संकेत है कि जिसका अहंकार समाप्त हो जाता है, उसके घर ही जगदंबा प्रकट होती हैं. देखिए अच्छी बात.