scorecardresearch

Acchi Baat: गरीबी से निकलकर सफलता पाने का रहस्य और कलयुग में बजरंगबली के चमत्कार..देखिए अच्छी बात

अच्छी बात के इस एपिसोड में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने हनुमान जी की महिमा और कलयुग में उनके चमत्कारों का अद्भुत वर्णन किया. धीरेंद्र शास्त्री ने उत्तर प्रदेश के एक ट्रेन ड्राइवर पवन का किस्सा सुनाया, जो हनुमान जी की भक्ति में इतना लीन हो गया कि छह दिन तक काम पर नहीं गया, लेकिन जब वह इस्तीफा देने पहुंचा, तो पता चला कि उसकी जगह स्वयं हनुमान जी ने ड्यूटी निभाई थी. इसके साथ ही, कथा में गरीबी और संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया गया कि कैसे फटे कपड़े पहनने और भूखे रहने के बावजूद हनुमान जी की कृपा से जीवन में सफलता मिली. आज उसी कृपा से बेटियों का विवाह और अस्पताल का निर्माण हो रहा है. कथा में यह भी स्पष्ट किया गया कि धन या माया को छोड़ना जरूरी नहीं है, बल्कि भारत को ताकतवर बनाने के लिए आर्थिक रूप से संपन्न होना आवश्यक है. अंत में लोगों से दुनिया के बजाय केवल बजरंगबली पर भरोसा करने की अपील की गई. देखिए अच्छी बात.