scorecardresearch

Acchi Baat: पब कल्चर पर तंज और हिंदुओं के जागने का संदेश, धीरेंद्र शास्त्री के साथ देखिए अच्छी बात

अच्छी बात के इस एपिसोड में आधुनिक जीवनशैली और कलयुग के प्रभाव पर चर्चा हुई. कथा में जोर दिया गया कि आजकल लोग पब और क्लब में समय बिता रहे हैं और बड़े घरानों की महिलाएं भी नशे का शिकार हो रही हैं. भीषण गर्मी के बावजूद नागपुर में हजारों लोगों का कथा सुनने जुटना इस बात का संकेत बताया गया कि हिंदू समाज जाग रहा है. प्रवचन का मुख्य विषय ईश्वर को खोजने के बजाय ईश्वर में खो जाना रहा. वृंदावन में नाव चलाने वाले दो मित्रों की कहानी से समझाया गया कि जब तक सांसारिक बंधनों की रस्सी नहीं खोली जाएगी, तब तक ईश्वर की प्राप्ति संभव नहीं है. यह संदेश भी दिया गया कि व्यक्ति को अपने अंदर के रावण को मारने के बजाय अंदर के राम को जगाने का प्रयास करना चाहिए. देखिए अच्छी बात.