scorecardresearch

Acchi Baat: नवरात्रि नौ दिन की क्यों होती है? नौ के अंक की खासियत और देवी शैलपुत्री की महिमा

नवरात्रि का पावन पर्व नौ दिनों तक मनाया जाता है, क्योंकि नौ का अंक पूर्णांक माना जाता है. नौ का पहाड़ा पढ़ने पर हर संख्या में नौ का अंक बना रहता है. राम जी ने नौ दिन तक चंडी पाठ किया और दसवें दिन रावण का वध किया. महिषासुर का वध भी देवी ने नौ दिन के युद्ध के बाद दसवें दिन किया. नवरात्रि के पहले दिन शैलपुत्री माता की उपासना होती है. हिमवान के घर पर भगवती के प्रकट होने के कारण पर्वत की पुत्री को शैलपुत्री कहा गया. भारत मातृ प्रधान देश है, जहां स्त्रियों को देवी रूप में माना जाता है. यहां गाय, गंगा, गायत्री, गीता, सीता और भारत सभी को माता कहा जाता है. देखिए अच्छी बात.