scorecardresearch
Advertisement

Acchi Baat: गोकुल में पूतना का अंत, भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला और नंदबाबा की कथा...देखिए अच्छी बात

अच्छी बात के इस एपिसोड में पूतना राक्षसी द्वारा गोकुल में नवजात शिशुओं को मारने के प्रयास और उसके अंत का वर्णन किया गया है. राजा कंस के आदेश पर पूतना सुंदर रूप धारण कर विषैले स्तनों के साथ गोकुल पहुंची. यशोदा मैया को भ्रमित कर उसने बाल कृष्ण को गोद में लेकर स्तनपान कराना शुरू किया. भगवान श्री कृष्ण ने पूतना का कपट पहचानकर स्तनपान के साथ ही उसके प्राणों को भी खींच लिया. छटपटाते हुए पूतना मथुरा की ओर भागी और छह कोस के अपने विशाल असली रूप में गिरकर प्राण त्याग दिए. इसके बाद यशोदा मैया और गोप-ग्वालों ने बाल कृष्ण की रक्षा के लिए गाय की पूंछ से नजर उतारी. कथा में यह भी बताया गया कि बाहरी चमक-धमक, बनावटी मीठे स्वभाव और अत्यधिक सुंदरता से सावधान रहना चाहिए क्योंकि असलियत अक्सर छिपी होती है. देखिए अच्छी बात.