scorecardresearch
Advertisement

Acchi Baat: सत्संग और नाम जप से ही संभव है जीव का कल्याण, पंडित धीरेंद्र शास्त्री के साथ देखिए अच्छी बात

अच्छी बात के इसे एपिसोड में सत्संग और भगवान के नाम संकीर्तन की अपार महिमा का वर्णन किया गया है. रामायण और भागवत के उदाहरणों के माध्यम से बताया गया है कि भाव या कुभाव से लिया गया नाम भी जीव का कल्याण करता है. कथा में आचार्य प्रवर श्री रामानुजाचार्य महाप्रभु और श्री मैलकोटा के तिरुनारायण स्वामी मंदिर से जुड़ी एक कथा का सुंदर संदर्भ दिया गया है. इसके साथ ही जीवन में संतोष, भक्ति और निर्मल मन के महत्व को रेखांकित किया गया है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बेटियों को बोझ न मानकर वरदान समझने की अपील की और उनके विवाह व सम्मान को लेकर अपने विचार साझा किए.