scorecardresearch

Acchi Baat: मां दुर्गा के नाम का रहस्य, दुर्गमासुर वध और वेदों के लोप से आई प्राकृतिक आपदाएं..देखिए अच्छी बात

देवी भागवत पुराण के अनुसार माता रानी का नाम दुर्गा पड़ने के पीछे एक पौराणिक कथा है. दुर्गम नाम के एक शक्तिशाली दैत्य ने एक हजार साल तक ब्रह्मा जी की तपस्या की और वरदान में चारों वेद तथा ब्राह्मणों के मंत्र मांग लिए. वेदों और मंत्रों के लोप होने से पूरी पृथ्वी पर हाहाकार मच गया. नदियां सूख गईं और प्राकृतिक आपदाएं आने लगीं. देवताओं और ब्राह्मणों की प्रार्थना पर भगवती प्रकट हुईं. पृथ्वी की दुर्दशा देखकर देवी नौ दिन तक रोईं, जिससे पृथ्वी पर पुनः जल का संचार हुआ और यही नौ दिन नवरात्रि के रूप में जाने गए. शाकंभरी और शताक्षी रूप धरकर देवी ने पृथ्वी को हरा-भरा किया. इसके बाद देवी ने दस महाविद्याओं और चौसठ योगिनियों को प्रकट कर दस दिनों तक भयंकर युद्ध किया और दुर्गमासुर का वध किया. वेदों को पुनः स्थापित करने और दुर्गम दैत्य को मारने के कारण ही माता को दुर्गा कहा गया. वर्तमान समय में आने वाली प्राकृतिक आपदाओं का मुख्य कारण वेदों की परंपराओं का लुप्त होना है, इसलिए मानव सभ्यता को बचाने के लिए वेदों की रक्षा आवश्यक है. देखिए अच्छी बात.