अच्छी बात के इस एपिसोड में पंडित धीरेंद्र शास्त्री कहते हैं कि देवी भागवत में दुर्गम नाम के दैत्य का वर्णन है, जिसने एक हज़ार वर्ष तक ब्रह्मा जी की तपस्या की. दुर्गम ने ब्रह्मा जी से वरदान में चारों वेद और ब्राह्मणों के सभी मंत्र मांग लिए. वेदों और मंत्रों के लोप होने से पृथ्वी पर भयंकर हाहाकार मच गया. नदियां सूख गईं, पेड़ों ने फल देना बंद कर दिया और पशु मरने लगे. देवताओं और ब्राह्मणों ने मिलकर देवी की स्तुति की. भगवती मां त्रिपुर सुंदरी प्रकट हुईं और पृथ्वी की दुर्दशा देखकर नौ दिन तक रोईं. उनके आंसुओं से पृथ्वी फिर से हरी-भरी हो गई. भगवती ने दस महाविद्याओं और चौसठ योगिनियों को प्रकट कर दुर्गम दैत्य की सेना से दस दिनों तक युद्ध किया. अंत में देवी ने दुर्गम का वध कर वेद और मंत्र ब्राह्मणों को लौटा दिए. देवताओं ने कहा कि दुर्गम दैत्य का वध करने के कारण कलयुग में आपको दुर्गा के रूप में पूजा जाएगा. देखिए अच्छी बात.