scorecardresearch
Advertisement

Ayodhya Pran Pratishtha: अयोध्या में 3 जून से राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा, चंपत राय ने दी जानकारी

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब राम दरबार की स्थापना की तैयारी है, जिसका शुभारंभ आज कलश यात्रा से हुआ. राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि, “मंदिर के पहले तल पर रामदरवार, परकोटा में शिवलिंग गणपति, हनुमान जी सूर्यदेव भगवती माता, अन्नपूर्णा के मंदिर और शेषावतार इन आठ मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा का पूजन 3 जून को कल प्रातः काल 6:30 बजे प्रारंभ होगा. प्राण प्रतिष्ठा का अंतिम पूजन 5 जून को दिन में 11:15 अथवा 11:20 से प्रारंभ होगा और प्राण संपन्न हो जाएगी” यह अनुष्ठान 5 जून को दोपहर 1:00 बजे तक पूरा होने की उम्मीद है, जिस दिन गंगा दशहरा का पर्व भी है और इस हेतु मुख्यमंत्री को भी आमंत्रित किया गया है.