scorecardresearch

Acchi Baat: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने 'अर्जी स्वीकार' का बताया उपाय, देखिए अच्छी बात

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के आमगांव में एक धार्मिक कार्यक्रम को संबोधित किया. उन्होंने भक्तों को 'अर्जी स्वीकार' के लिए एक विशेष उपाय बताया जिसमें पांच लौंग, नारियल, चंदन और मंत्रोच्चारण शामिल था. शास्त्री ने कहा, 'जिनकी भी अर्जी स्वीकार होगी उन्हें स्वप्न में दो दिन तक बंदर दिखाई देंगे.' उन्होंने भक्तों से कहा कि संन्यासी बाबा ने बताया था कि इस उपाय से बिना पर्चा बने ही अर्जी स्वीकार हो जाती है.कार्यक्रम के दौरान उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ करवाया और भक्तों को बागेश्वर धाम आने का आह्वान किया. उन्होंने मराठी में भी कुछ शब्द बोलकर स्थानीय भक्तों से जुड़ाव दिखाया.