बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री ने अपने प्रवचन में भक्तों से कहा कि परमात्मा को देखा नहीं जा सकता, केवल अनुभव किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि जो लोग बागेश्वर आते हैं, वे बुलाए गए हैं और बालाजी से उनका पुराना रिश्ता है. शास्त्री ने बताया कि बागेश्वर धाम अन्नपूर्णा हर साल लगभग 48 लाख से अधिक लोगों को निशुल्क भोजन करवाता है. उन्होंने घोषणा की कि एक से डेढ़ वर्ष में बागेश्वर धाम पर भव्य अस्पताल का निर्माण होगा. धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि वे मई महीने में एक महीने का ब्रेक लेंगे ताकि वे साधना कर सकें और अपनी ऊर्जा को पुनः प्राप्त कर सकें. उन्होंने भक्तों से कहा कि सदा के लिए हनुमान जी के हो जाओ और बालाजी का हाथ पकड़ लो. देखिए अच्छी बात.