scorecardresearch
Advertisement

Mahakumbh 2025: गंगा में नाव चलाकर बक्सर से प्रयागराज पहुंचे युवक तो प्रशासन ने सफर पर ही लगा दिया प्रतिबंध! जानिए क्यों लिया गया फैसला

बक्सर जिला प्रशासन ने गंगा नदी में नाव से प्रयागराज तक की यात्रा पर रोक लगा दी है. यह फैसला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. हाल ही में कुछ युवकों ने 84 घंटे में 550 किलोमीटर की दूरी नाव से तय की थी, जिसके बाद अन्य लोगों ने भी इसी तरह यात्रा करने का प्रयास किया.