scorecardresearch

Acchi Baat: धीरेंद्र शास्त्री बोले- 'सेवा करो तो सम्मान की इच्छा न रखो..देखिए अच्छी बात

अच्छी बात के इस एपिसोड में पंडित धीरेंद्र शास्त्री हनुमंत कथा सुना रहे हैं. कथा में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सेवा और भक्ति का महत्व समझाया. धीरेंद्र शास्त्री ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा करते समय कभी भी धन्यवाद या सम्मान की अपेक्षा नहीं करनी चाहिए. उन्होंने स्वामी विवेकानंद और वारेन बफेट का उदाहरण देते हुए बताया कि सेवा का अवसर मिलना ही अपने आप में सौभाग्य है. उन्होंने जोर देकर कहा कि जिस व्यक्ति की सेवा की जा रही है, उसे मनुष्य नहीं बल्कि 'दरिद्र नारायण' मानना चाहिए. कथा के दौरान उन्होंने एक भक्त के सवाल का जवाब देते हुए स्पष्ट किया कि जैसे शरीर को पुष्ट रखने के लिए बार-बार भोजन आवश्यक है, वैसे ही मन की शुद्धि और आत्मा की शांति के लिए बार-बार प्रभु का भजन और कथा श्रवण अनिवार्य है. देखिए अच्छी बात.