बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने लंदन के लेस्टर में आयोजित कथा के दौरान भक्तों को जीवन में आध्यात्मिक दृष्टिकोण अपनाने का संदेश दिया. उन्होंने कहा, 'तुम्हारे जीवन में सुख आए तो इतराओ मत और दुख आए तो घबराओ मत. तुम्हारे साथ तुम्हारा परमात्मा जो भी करेगा वो बेहतर नहीं करेगा, बेहतरीन करेगा.' उन्होंने भक्त के तीन प्रमुख लक्षण भरोसा, भाव और भोलापन बताए. उन्होंने राजा और मंत्री की कथा के माध्यम से समझाया कि जीवन में होने वाली हर परिस्थिति के पीछे ईश्वर की कोई न कोई भलाई छिपी होती है. कथा के दौरान उन्होंने ब्रिटेन में सनातन संस्कृति और हनुमान चालीसा के पाठ का प्रचार-प्रसार करने वाले भक्तों की सराहना भी की.