scorecardresearch
Advertisement

Diwali: धनतेरस पर खरीदी कौड़ी से दीपावली पर करें उपाय, धन स्थिरता और शीघ्र विवाह के लिए सरल टोटका

धनतेरस पर कौड़ी खरीदकर लाने की परंपरा है और दीपावली के दिन इसी कौड़ी से विशेष उपाय किए जाते हैं. पूजा के दौरान माता लक्ष्मी के समक्ष जलाए गए घी के दीपक में दो या पाँच कौड़ियां डालनी चाहिए. यह दीपक पूरी रात जलता रहेगा. अगली सुबह दीपक शांत होने पर कौड़ियों को निकालकर, पोंछकर लाल कपड़े में बांध लें. इस पोटली को घर में धन रखने के स्थान पर रखने से साल भर धन की स्थिरता बनी रहती है. साथ ही, यदि इस पोटली को घर के मुख्य द्वार पर लटकाया जाए, तो अविवाहित लड़के या लड़की के विवाह में आ रही रुकावटें दूर होती हैं और शादी आसानी से तय हो जाती है.