आर्थिक तंगी और कर्ज की समस्या से राहत पाने के लिए दीपावली पूजन के दौरान विशेष उपाय करने की सलाह दी गई है. पूजा के समय इंद्रकृत लक्ष्मी स्तोत्र का कम से कम तीन बार पाठ करना चाहिए. इसके साथ ही एक साफ सफेद शंख को माता लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करने का विधान बताया गया है. दीपावली के अगले दिन से प्रतिदिन सुबह और शाम इस शंख को एक-एक बार बजाने से दरिद्रता समाप्त होती है और कर्ज से मुक्ति मिलती है.