scorecardresearch

Acchi Baat: 'मुस्कुराना केवल इंसानों के भाग्य में है...', देखिए अच्छी बात पंडित धीरेंद्र शास्त्री के साथ

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने नेपाल में भक्तों को संबोधित करते हुए जीवन में मुस्कुराहट और ईश्वर के प्रति समर्पण का महत्व समझाया. उन्होंने कहा, 'जब हम अपनी जिंदगी के मालिक स्वयं बन जाते हैं तो टेंशन हमारी होती है, लेकिन यदि मालिक परमात्मा को बना दें तो चिंता उनकी हो जाती है.' शास्त्री ने जापान का उदाहरण देते हुए बताया कि अत्यधिक धन और मशीनरी के बावजूद वहां लोग तनाव में हैं, क्योंकि वे ईश्वर से दूर हैं.